Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी.जी.सी. लांडरां में दो दिवसीय 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

सीजीसी लांडरां में 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के पहले दिन 3000+ डिग्री प्रदान की गई

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, 15th Annual Convocation, Sunil Goyal, Sopra Steria India, Sopra Banking Software India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 23 Dec 2021

Last updated on: Dec 23, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरां में एक भव्य उत्सव के रूप में 2 दिवसीय 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की शुरुआत हुई। पहले दिन के कार्यक्रम में वर्ष  2020 और 2021 के इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए संयुक्त समारोह की मेजबानी की गयी।श्री सुनील गोयल, उप. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोपरा स्टेरिया इंडिया और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोपरा बैंकिंग सॉफ्टवेयर इंडिया ने इस भव्य अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। चेयरमैन सतनाम सिंह संधू तथा प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल और प्रबंधन अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में पहुंचें सभी गौरवशाली अथितियों का स्वागत करते हुए बेहद खुशी महसूस की। डिग्री प्रदान करने के दौरान, पीटीयू टॉपर्स को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज पदक प्रदान किए गए। वर्ष 2020 और 2021 के इंजीनियरिंग टॉपर्स को कुल 24 गोल्ड पदक, 13 सिल्वर पदक और 14 ब्रॉन्ज़ पदक प्रदान किए गए।छात्रों को बधाई देते हुए, श्री सुनील गोयल ने कहा, “हमें अपने देश में बड़ी संख्या में उत्साही उद्यमियों की आवश्यकता है, और जिस तरह से सीजीसी अपने अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर राइज़ एसोसिएशन के माध्यम से छात्रों के बीच नवाचार और अनुसंधान का पोषण कर रहा है, वह अविश्वसनीय है। 

सीजीसी के स्टूडेंट्स  बहुत सारी गतिविधियों में शामिल होते हैं जो उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं और उद्यमिता की भावना पैदा करते हैं। जैसा कि हम देखते हैं कि वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 आईटी कंपनियों में से 7 सीईओ भारत से हैं। आज के युवा पूरी तरह से आश्वस्त हैं और यह समय है कि हम अपने देश से ही वैश्विक कंपनियों की उत्पत्ति को देखें। सीजीसी जैसे संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही सही शिक्षा और अवसरों के साथ, यह सपना बहुत जल्द पूरा होगा।”जैसा कि हम देखते हैं कि वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 आईटी कंपनियों में से 7 सीईओ भारत से हैं। आज के युवा पूरी तरह से आश्वस्त हैं और यह समय है कि हम अपने देश से ही वैश्विक कंपनियों की उत्पत्ति को देखें। सीजीसी जैसे संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही सही शिक्षा और अवसरों के साथ, यह सपना बहुत जल्द पूरा होगा।”दिन 2 गैर-इंजीनियरिंग छात्रों के स्नातक समारोह का गवाह बनेगा और श्री प्रेम सिंह, अध्यक्ष, ग्रुप सीएचआरओ - जेके संगठन और अध्यक्ष, राष्ट्रीय एचआरडी नेटवर्क मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। 2 दिवसीय आयोजन के दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री (2020 और 2021) के छात्रों को कुल 6000 डिग्री प्रदान की जाएगी।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , 15th Annual Convocation , Sunil Goyal , Sopra Steria India , Sopra Banking Software India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD