Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते : कैप्टन अमरिंदर सिंह

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Lok Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2021

Last updated on: Dec 22, 2021, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान के साथ तब तक बिजनेस व व्यापार करने का सवाल ही नहीं उठता, जब तक वह आतंकवाद को फंडिंग करना और सीमाओं पर हमारे सिपाहियों को मारना बंद नहीं करता।यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कैप्टन अमरिंदर ने पाकिस्तान से शांति को खतरे के बीच पंजाब में सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कई आतंकवादी समूहों के स्लीपर सेल सरगर्म है और वह पंजाब में माहौल बिगाड़ने के लिए आईएसआई की मदद कर रहे हैं।इस क्रम में, पूर्व मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से सीमा पार कर बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद की घुसपैठ होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा सेनाओं के नोटिस में आया यह सिर्फ एक मामला है और हम इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या कुछ उनकी आंखों से बचकर निकल गया। वह हैरान हैं कि क्यों पंजाब सरकार लगातार सुरक्षा के मुद्दे पर नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं।कैप्टन अमरिंदर ने हाल ही में श्री दरबार साहिब में बेअदबी की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश है और राज्य में शांति का वातावरण बिगाड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आईएसआई जैसी कई विदेशी एजेंसियां कई अलगाववादी और आतंकवादी संगठनों के स्लीपर सेलों के सहयोग से सरगरम है, जो ऐसी स्थिति बनने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में सुरक्षा नीति में बदलाव के साथ चीन और पाकिस्तान एक साथ आ चुके हैं, जो लगभग एक देश बन चुके हैं। ऐसे में भारत को और अलर्ट रहने की जरूरत है। पंजाब की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर राज्य को अब और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।कैप्टन अमरिंदर ने खुलासा किया कि चीन ने पाकिस्तान में 29 बिलियन डॉलर का निवेश किया था। जिसने वहां हाईवे और सुरंगे बनाकर बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया, जो चीन के सामान को सीधे ग्वादर पोर्ट पर ले जाते हैं और उसकी सेंट्रल एशिया तक पहुंच बनाते हैं। इसी तरह अफगानिस्तान को वित्तीय सहायता की बहुत जरूरत है व चीन यह करने को तैयार है, जो तालिबान से भारत के लिए एक और चिंता का कारण बन सकता है, जिसे चीन द्वारा भारत में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।सुरक्षा और कूटनीतिक मामलों में महारत रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को ड्रोनज को मार गिराने के लिए और मजबूत मिसाइल सिस्टम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन की दूरी तय करने और सामान ले जाने की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यह देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है, क्योंकि इससे पाकिस्तान को नशे और हथियारों की भारत में तस्करी करने के लिए एक अन्य रास्ता मिल जाता है।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD