Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वेरका को दुग्ध प्रसंस्करण में शानदार नेतृत्व की भूमिका के लिए पुरस्कार मिला

उप मुख्यमंत्री ने दी मुबारकबाद

Parshottam Rupala, Punjab State Cooperative Milk Producers’ Federation Limited, Milkfed Punjab, Verka, Krishi Udyami Krishak Vikas Chamber, Progressive Agri Leadership Summit 2021, Kamaldeep Singh Sangha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2021

Last updated on: Dec 20, 2021, 00:00 IST

पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक फैडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड पंजाब), वेरका जोकि पंजाब के डेयरी किसानों की खरीद और मंडीकरण की शीर्ष संस्था का अहम ब्रांड है, को कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर द्वारा दुग्ध प्रसंस्करण में शानदार नेतृत्व की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टीकल्चर एंड फोरैस्टरी, सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित प्रगतिशील कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2021 में वेरका को केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रुपाला द्वारा इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिल्कफेड पंजाब के प्रबंध निदेशक कमलदीप सिंह संघा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।इसके उपरांत मिल्कफेड पंजाब के प्रबंध निदेशक कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि यह पुरस्कार मिल्कफेड पंजाब को उत्तरी भारत में अत्याधुनिक डेयरी प्रोसैसिंग के बुनियादी ढांचे को स्थापित करने में दिए गए योगदान के लिए सम्मान के रूप में दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही के वर्षों में मिल्कफेड पंजाब ने दुग्ध प्रसंस्करण में सुधार करने सम्बन्धी बहुत सी नईं पहल की हैं। ऐसे प्रयासों की श्रृंखला में मिल्कफेड ने तकरीबन 350 करोड़ रुपए की लागत से वेरका मोहाली डेयरी में नई और आधुनिक फरमेंट्ड डेयरी, वेरका मेगा डेयरी, बस्सी पठाना में ऐसेपटिक दूध पैकेजिंग यूनिट, वेरका अमृतसर डेयरी में ऑटोमैटिड डेयरी और वेरका जालंधर डेयरी में अत्याधुनिक दूग्ध पाउडर संयंत्र स्थापित किया है।

 इस दुग्ध प्रसंस्करण और उत्पादन के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत बनाने के लिए मिल्कफेड पंजाब द्वारा तकरीबन 450 करोड़ रुपए की लागत से वेरका लुधियाना डेयरी में ऑटोमेटिड डेयरी और वेरका केटल फीड प्लांट घनीआ के बांगर में नया बाइपास प्रोटीन प्लांट, वेरका मेगा डेयरी बस्सी पठाना में फेज़ दो और तीन, वेरका मोहाली डेयरी में केंद्रीय प्रयोगशाला और वेरका पटियाला प्लांट में आधुनिक तकनीक वाला चीज़ प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यह सभी प्रोजैक्ट 2024 तक मुकम्मल और पूरी तरह चालू होने जा रहे हैं।प्रबंध निदेशक ने बताया कि केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्री ने मौके पर मौजूद जनसभा को आश्वासन दिया कि दुग्ध प्रसंस्करण को मज़बूत करने के लिए ज़रुरी ढांचे के लिए और दूध की गुणवत्ता को बढ़ाने वाली आधुनिक तकनीक वाली टेक्नॉलॉजी के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अधीन उदार वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे डेयरी का धंधा हर पक्ष से लाभप्रद बना रहे।पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मिल्कफेड पंजाब की इस उपलब्धि के लिए सराहना करते हुए कहा कि मिल्कफेड ने पंजाब के दुग्ध प्रसंस्करण प्रणाली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि डेयरी का धंधा लाखों ग्रामीण परिवारों के लिए आमदनी का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है और इसलिए यह धंधा ग्रामीण भारत में रोजग़ार सृजन करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मिल्कफेड पंजाब द्वारा की गई अलग-अलग आधुनिकीकरण की पहल दूध की गुणवत्ता बढ़ाने में और डेयरी उत्पादों को को साफ़ और स्वच्छ ढंग से बनाने और उपभोक्ताओं को वाजिब कीमतों और बढिय़ा दूध उत्पाद मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। इस प्रक्रिया से डेयरी किसानों को बढिय़ा लाभप्रद कीमत अदा होगी, जिससे किसानों की आमदन बढ़ाने और डेयरी फार्मिंग को व्यवहार्य और टिकाऊ धंधा बनाने में मदद मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि मिल्कफेड पंजाब ग्रामीण लोगों की शुद्ध दैनिक आय में वृद्धि करके और कोविड-19 महामारी के बाद कमज़ोर हुई अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में और ग्रामीण लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के उत्थान में महत्वपूर्ण और स्थायी तरीके से योगदान दे रहा है।स. रंधावा ने बताया कि ऐसीं सभी पहल करके मिल्कफेड पंजाब राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ढंग से रोजग़ार पैदा करने में कामयाब हुआ है, जिससे पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था में एक नए युग की शुरूआत हो चुकी है।

 

Tags: Parshottam Rupala , Punjab State Cooperative Milk Producers’ Federation Limited , Milkfed Punjab , Verka , Krishi Udyami Krishak Vikas Chamber , Progressive Agri Leadership Summit 2021 , Kamaldeep Singh Sangha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD