Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

हिमाचल वासियों ने धाम पर दिखाई भाजपा के लिए एकजुटता

लोक गायक करनैल राणा ने गीतों से किया भाजपा के लिए लामबंद

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Sanjay Tandon, Satya Pal Jain, Indubala Goswami, Arun Sood, Karnail Rana, Ravikant Sharma, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2021

Last updated on: Dec 19, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हिमाचली मूल के लोगों ने रविवार को आयोजित पारंपरिक धाम व सांस्कृतिक संध्या के दौरान भाजपा के समर्थन में पूरी तरह से एकजुटता दिखाई।भाजपा के हिमाचल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर व बिलासपुर के धाम के के मिश्रण के रूप में मीठा, मदरा, सेपु वड़ी, दही के मिश्रण के साथ माह की दाल, पहाड़ी कढ़ी, चने का खट्टा, राजमा, पत्तल पर परोसा गया। जिसे बनाने के लिए जोगिंदर नगर से 16 लोगों (बोटी) की टीम यहां शनिवार से मोर्चा संभाले हुए है।आयोजन स्थल पर ठंड को देखते हिमाचली कांगड़ी के विकल्प के रूप में आयोजकों द्वारा 25 गैस हीटर के अलावा कई जगह अलाव का प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंडी कल्याण सभा, सिरमौर सभा, हिमाचल जनहित सभा, हिमाचल कल्याण सभा, हिमाचल महासभा समेत शहर में सक्रिय हिमाचल वासियों की 17 सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल व चंडीगढ़ की सांस्कृतिक सांझ ही यहां के लोगों की खासियत है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भारत के एडिशनल सॉलिस्टर जरनल सत्यपाल जैन,  चंडीगढ़ की सह प्रभारी इंदुबाला गोस्वामी, चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा, प्रदेश सचिव अमित राणा समेत यहां पहुंचे कई नेताओं ने जमीन पर बैठकर हिमाचली स्टाइल में पत्तल पर ही धाम खाई।इस अवसर पर हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा ने पत्तनां देया तारुआ,कैसा लगा गोरिए पहाड़े द बसणा, कजू नैन मिलाए दिला मेरया, बिंदु-नीलू दो सखियां, तेरे मथे ते बिंदू लाणा गोरिए जैसे कई गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Sanjay Tandon , Satya Pal Jain , Indubala Goswami , Arun Sood , Karnail Rana , Ravikant Sharma , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD