Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया विकास परियोजनाओं का उद्धघाटन

Gurkirat Singh Kotli, Congress, Punjab Congress, Khanna, Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

खन्ना(लुधियाना) , 19 Dec 2021

Last updated on: Dec 19, 2021, 00:00 IST

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्धघाटन किया।उन्होंने दिन की शुरुआत गांव रतनखेड़ी में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्धघाटन किया। जिसके बाद हाई टेक स्पोर्ट्स पार्क, एक ओपन जिम, गांव की परिधि का नवीनीकरण, मिडल स्कूल को हाई स्कूल और पार्क में अपग्रेड करना। इन सभी परियोजनाओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष खन्ना रूपिंदर सिंह राजा गिल और रतनखेड़ी गांव के सरपंच डॉ गुरमुख सिंह चहल के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।इन सभी परियोजनाओं का उद्धघाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने कहा कि उन्होंने लोगों और अपने निर्वाचन क्षेत्र के कल्याण के लिए लगातार काम किया है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही गांवों और ग्रामीण आबादी की समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने का एकमात्र तरीका है। मैं अपनी क्षमता से वह सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं जिससे लोगों को लाभ मिल सके। आज के उद्धघाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस अवसर पर ग्राम रतनखेड़ी के अध्यक्ष ब्लॉक समिति खन्ना सतनाम सिंह सोनी, जसवीर सिंह मेंबर ब्लॉक समिति, हरजिंदर सिंह सदस्य जिला परिषद, परमिंदर सिंह पंच, लखवीर सिंह गिल पंच, कुलवंत सिंह मंगा पंच, मनप्रीत सिंह मनी पंच, बलजीत कौर पंच, सरबजीत कौर पंच, दलजीत कौर पंच इनके साथ सहयोगी थे प्रितपाल सिंह चाहल, गुरिंदर सिंह गिन्दा, रंजीत इलेक्ट्रीशियन, कुलजीत सिंह भी उपस्थित थे।इसी के साथ खन्ना के गांव भट्टियां स्थित सरकारी स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी को 5 लाख रुपए की अनुदान राशि दी गई जिसमें मौके पर प्रधान एमसी कमेटी कमलजीत सिंह, यूथ प्रधान अंकित शर्मा, अमर सिंह भट्टियां, सुखदेव राणा, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, यादमिन्दर सिंह, बचित्तर सिंह बलवीर सिंह और मुख्यअध्यपिका भूपिंदर कौर उपस्थित रहे। इसके साथ ही भगवान वाल्मीकि भवन डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी को भी 10 लाख रुपए की राशि का चेक बतौर अनुदान राशि के रूप में दिया गया। इस कार्यक्रम में गरीबदास सफाई कर्मचारी प्रधान, सुरिंदर कुमार, बलराम बल्लू, तरुण बल्लू, इंदरजीत, दीपक कुमार अटवाल, रजनीश कुमार, शकुंतला देवी, शमाला देवी और बेबी मौजूद थी।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Congress , Punjab Congress , Khanna , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD