Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने खत्म करवाया सीटीयू कर्मियों का धरना

एनएचएम के बहाल हुए कर्मचारियों ने जताया आभार

Arun Sood, Bharatiya Janata Party, BJP, Kamalam, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2021

Last updated on: Dec 17, 2021, 00:00 IST

भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सीटीयू कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद धरना समाप्त करवा दिया। इसी दौरान एनएचएम के बहाल हुए कर्मचारियों ने आज पार्टी कार्यालय पहुंचकर अरूण सूद का आभार व्यक्त किया।सीटीयू ड्राईवर-कंडक्टर ज्वांइट यूनियन के प्रधान कुलबीर सिंह व महामंत्री जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सीटीयू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर थे। इसी दौरान भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद आज धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को उनकी मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया। सूद के आश्वासन के बाद सीटीयू कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

इसी दौरान चंडीगढ़ एनएचएम इंप्लायज यूनियन की प्रधान बबीता रावत व महासचिव अमित कुमार के नेतृत्व में एनएचएम कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर अरूण सूद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा विगत में निष्कासित 178 कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। जिसमें सूद की भूमिका अहम है। जिसके लिए अरूण सूद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मौजूद भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी बदरी प्रशाद कौशिक, प्रधान संजय ठाकुर,महासचिव जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पांच साल के दौरान कर्मचारियों के हित में कई अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। बीएमएस के सभी पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

 

Tags: Arun Sood , Bharatiya Janata Party , BJP , Kamalam , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD