Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंजाब सरकार सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध : सुंदर शाम अरोड़ा

विधायक अरोड़ा ने बैकफिंको व पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के 17 लाभार्थियों को करीब साढ़े आठ लाख रुपए के ऋण माफी सर्टिफिकेट सौंपे

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Dec 2021

Last updated on: Dec 16, 2021, 00:00 IST

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। वे आज अपने निवास स्थान पर पंजाब पिछड़ी श्रेणी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन व पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के 17 लाभार्थियों को करीब साढ़े आठ लाख रुपए के ऋण माफी सर्टिफिकेट वितरिण के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास से जरुरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है और वे अपने कार्य को पहले से भी ज्यादा मेहनत से कर पाएंगे।विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि आज पंजाब पिछड़ी श्रेणी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन के 12 लाभार्थियों का 5,93,851 रुपए का ऋण माफी के सर्टिफिकेट सौंपे गए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 90 लाभार्थियों का 41,39,369 रुपए का ऋण माफ हुआ है जबकि प्रदेश में कुल लाभार्थियों का 20 करोड़ 98 लाख रुपए का ऋण माफ कर सरकार ने इस वर्ग को बड़ी राहत प्रदान की है। 

उन्होंने बताया कि इसी तरह पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के माध्यम से पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों के लाभार्थियों का 50 हजार रुपए के ऋण माफ कर उनको बहुत बड़ा लाभ दिया है, जिसके प्रदेश के हजारों लाभार्थियों को फायदा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आज विधान सभा क्षेत्र के 5 लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपए के ऋण माफी सर्टिफिकेट दिए गए हैं, जिनमें प्रत्येक का 50 हजार रुपए का ऋण माफ किया गया है।सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कार्पोरेशन के माध्यम से अलग-अलग कामकाज चला रहे नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से कम लागत पर ऋण मुहैया करवाया जाता है। इस ऋण से आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग अपने आप को मजबूत कर अपने पैरों पर खड़ा होता है, जो कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है।इस मौके पर बैकफिंको के जिला मैनेजर राज कुमार, पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्तिय कार्पोरेशन के सहायक जिला मैनेजर गुरसेवक सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD