Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरकीरत कोटली ने चमड़ा उद्योग पर लगने वाले दोहरे कर को माफ करने का किया ऐलान

चंडीगढ़ में लैदर फैडरेशन जालंधर के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

Gurkirat Singh Kotli, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 15 Dec 2021

Last updated on: Dec 15, 2021, 00:00 IST

जालंधर के चमड़ा उद्योग की हालत सुधारने के उद्देश्य से पंजाब के उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने आज इन पर लगने वाले दोहरे कर और वैट प्लॉट्स से गैर-निर्माण शुल्क को माफ करने का ऐलान किया है।जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने उनकी विभिन्न जायज़ माँगों को स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जालंधर के पुराने चमड़ा कारखानों को अपग्रेड करने के लिए 15 प्रतिशत हिस्सादारी देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार ने राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों से सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाने का फ़ैसला किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक अनुकूल नीतियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम 2030 तक वैश्विक उत्सर्जन नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने भी ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया था। 

उन्होंने समूह उद्योगपतियों को इन नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया।श्री कोटली ने इन्फोटेक के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह संधू, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और उद्योग विभाग के निदेशक सिबिन सी. के साथ मिलकर प्रतिनिधिमंडल को चमड़ा उद्योग के अवशेष का सही ढंग से निपटारा करने का आग्रह किया और कहा कि चमड़ा उद्योग के अवशेष को प्राकृतिक जल स्रोतों में फेंकना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री द्वारा जालंधर स्थित लैदर फैडरेशन की इकाईयों की वास्तविक समस्याओं को सुनने के लिए निष्ठावन प्रयासों की सराहना की।बैठक के दौरान लैदर फैडरेशन जालंधर के प्रतिनिधिमंडल में रीजनल डायरैक्टर काउंसिल फॉर लैदर एक्सपोट्र्स (नई दिल्ली) अतुल कुमार मिश्रा, अध्यक्ष पंजाब लैदर फैडरेशन हीरा लाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक चावला, सचिव संजय वर्मा और मुख्य सलाहकार स्टीवन कलेर उपस्थित थे।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD