Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा ने उप मुख्यमंत्री रंधावा और कैबिनेट मंत्रियों की हाज़िरी में मिल्कफैड के चेयरमैन का पद संभाला

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Barindermeet Singh Pahra, Gurkirat Singh Kotli, Aruna Chaudhary, Sukhbinder Singh Sarkaria
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2021

Last updated on: Dec 14, 2021, 00:00 IST

विधायक बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा ने आज उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों की हाज़िरी में मिल्कफैड के चेयरमैन का पद संभाल लिया।उप मुख्यमंत्री स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने कहा कि मिल्कफैड प्रत्यक्ष तौर पर आम लोगों ख़ास कर दूध उत्पादक किसानों के साथ जुड़ा हुआ है और श्री पाहड़ा ज़मीन से जुड़े नेता हैं जिनके नेतृत्व में मिल्कफैड अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि नौजवान नेता श्री पाहड़ा मिल्कफैड को और भी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे।नव-नियुक्त चेयरमैन श्री पाहड़ा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुये अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाने का विश्वास दिलाया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, मार्कफैड के चेयरमैन कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, कुलबीर सिंह ज़ीरा, हरप्रताप सिंह अजनाला, प्रीतम सिंह कोटभायी, और दविन्दर सिंह घुबाया, चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान, चेयरमैन हरप्रीत सिंह संधू, अशोक चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता अनुराग अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म, मिल्कफैड के एम.डी. कमलदीप सिंह संघा, श्री पाहड़ा के पारिवारिक मैंबर, मिल्कफैड के बोर्ड आफ डायरैक्टरज़ के मैंबर बलजीत सिंह पाहड़ा, हरमिन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, तजिन्दर सिंह, रणजीत सिंह और गुरभेज टिब्बी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Barindermeet Singh Pahra , Gurkirat Singh Kotli , Aruna Chaudhary , Sukhbinder Singh Sarkaria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD