Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ओ.पी. सोनी द्वारा ओमीक्रोन के मद्देनजऱ लोगों को टीकाकरण करवाने की अपील

राज्य की 80 प्रतिशत आबादी को पहली और 38 प्रतिशत को दूसरी डोज़ लगी

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Dec 2021

Last updated on: Dec 11, 2021, 00:00 IST

उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने राज्य के लोगों को कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से होने वाले संभावित संक्रमण से अपने आप को बचाने के लिए किसी भी किस्म की ढीलाई बरते बिना जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाने की अपील की है। बचत भवन में भाटिया बिरादरी द्वारा करवाए गए राशन वितरण समारोह के मौके पर बोलते हुए श्री सोनी ने कहा कि सेहत की सलामती के लिए टीकाकरण मुहिम में और तेज़ी लाई जाए और इसके लिए लोग स्वास्थ्य विभाग का साथ दें, जिससे राज्य भर में सभी योग्य व्यक्तियों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके।उन्होंने बताया कि कुल 2.46 करोड़ योग्य आबादी में से 1.66 करोड़ (80 प्रतिशत) को पहली टीके की डोज़ दी जा चुकी है और लगभग 38 प्रतिशत भाव 79.87 लाख आबादी को दूसरी डोज़ दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में 46 लाख डोज़ का स्टॉक है और मेडिकल/पैरा मेडिकल टीमें बाकी बची आबादी को कवर करने के लिए टीकाकरण की मुहिम में सक्रियता से लगी हुई हैं। इसके अलावा कोरोना के मामलों का पता लगाने के लिए रोज़ाना के 30,000 के करीब टैस्ट किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि विभाग नए वेरिएंट के फैलने की किसी भी संभावना का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

विभाग द्वारा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपेक्षित साजो-सामान खरीदा गया है, जिसमें 12 लाख रैपिड एंटीजन किटें, 17 लाख वीटीएम टैस्ट किटें, 20 जिलों के लिए आरटीपीसीआर लैबें, पैडीऐट्रिक एल (790) और एल 3(324) बिस्तरों के अलावा बालिग़ एल 2 (3500) और एल 3 (142) बिस्तर और कोविड मरीजों के लिए दवाओं का उपयुक्त स्टॉक शामिल है।नए वेरिएंट के कारण पैदा होने वाली संभावित लहर से निपटने के लिए अब तक किए गए प्रबंधों पर तसल्ली ज़ाहिर करते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि चाहे राज्य में ओमीक्रोन का एक भी मामला सामने नहीं आया है, इसलिए हम इस सम्बन्धी किसी भी ढील को सहन नहीं कर सकते। उन्होंने भाटिया बिरादरी द्वारा लोक कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। लंबे समय से जरूरतमंद परिवारों की सेवा करते आ रहे भाटिया वैलफेयर ऑरगेनाईज़ेशन के प्रधान अशोक भाटिया के नेतृत्व में 120 जरूरतमंद परिवारों को राशन बाँटा गया। श्री सोनी ने भाटिया कल्याण संस्था को 2 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया। इस मौके पर भाटिया कल्याण संस्था द्वारा श्री सोनी को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उप प्रधान जतिन्दर सिंह मोती भाटिया, प्रैस सचिव गिन्नी भाटिया, जनरल सैक्रेट्री कंवलजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह चोपड़ा, राकेश भाटिया वित्त सचिव, बचित्तर सिंह भाटिया सीनियर उप प्रधान, सुरिन्दर भाटिया उप प्रधान, गिन्नी भाटिया, संजीव भाटिया सीनियर उप प्रधान, गगन भाटिया सीनियर उप प्रधान, विजय कुमार भाटिया, हरी कृष्ण भाटिया, शाम सुंदर भाटिया आदि उपस्थित थे। 

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD