Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब सरकार दिल्ली की सरहदों से जीत कर वापस मुडऩे पर किसानों का करेगी स्वागत : चरणजीत सिंह चन्नी

मुख्यमंत्री द्वारा मानसा जि़ले के विधान सभा हलकों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपए को मंज़ूरी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Mansa, Bikram Mofar, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मानसा , 10 Dec 2021

Last updated on: Dec 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि राज्य सरकार दिल्ली सरहदों से जीत कर मुडऩे पर किसानों का स्वागत करेगी। किसानों, कृषि मज़दूरों और संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों की जीत है और समाज के अलग-अलग वर्गों की बेमिसाल एकता ने मोदी सरकार को काले बिल वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। श्री चन्नी ने कहा कि करीब एक साल से किसानों की माँगों की तरफ ध्यान न देने के बावजूद भाजपा नेता अब किसानों की जीत से राजनैतिक लाभ लेने की फिराख में हैं और इसको पंजाब में चुनाव कार्ड के तौर पर बरतने की कोशिश कर रहे हैं।मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा नेताओं को इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति करने से सचेत रहने की याद दिलाते हुये कहा कि देश के किसान और लोग एक साल से अधिक समय से उनके धैर्य का इम्तिहान लेने वाली मोदी सरकार और इसके नेताओं को कभी भी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह कोई आसान जीत नहीं थी क्योंकि उनको मोदी सरकार के अहंकार की भारी कीमत उठवानी पड़ी क्योंकि आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों ने अपनी जानें कुर्बान कर दीं।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा ही किसानों और मज़दूरों के साथ खड़ी है और उन्होंने किसानों की हर संभव मदद की है जो देश में कृषि भाईचारे को बचाने के लिए ऐतिहासिक और महान मकसद के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 350 के करीब किसानों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरियाँ और वित्तीय सहायता भी दी है और पंजाब के बाकी शहीद किसानों के परिवारों को भी जल्द ही यह सुविधा दी जायेगी।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इतिहास में पहली बार उनकी सरकार ने नरमा पट्टी के किसानों को मुआवज़े के तौर पर 17,000 रुपए प्रति एकड़ और मज़दूरों के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि मंज़ूर की है, जिसमें से 12,000 रुपए प्रति एकड़ पहले ही डिप्टी कमिशनरों को भेजे जा चुके हैं और बाकी 5,000 रुपए प्रति एकड़ एक हफ़्ते में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने डिप्टी कमिशनरों को किसानों और नरमा चुगने वाले मज़दूरों को मुआवज़े की वितरण प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश दिए।  

मुख्यमंत्री ने अपना कारोबारी साम्राज्य स्थापित करने के लिए सरकारी खजाने को लूटने के लिए बादलों और मजीठिया को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बादलों और मजीठिया के अलावा कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी आम लोगों की मुश्किलों की तरफ ध्यान न देकर ऐसे बुरे कामों में ख़ुद को शामिल कर लिया है।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, ‘इस तरह के लोग कभी भी आम लोगों की दुदर्शा को नहीं समझेंगे क्योंकि वह कुलीन वर्ग से सम्बन्धित हैं। कुलीन वर्ग की कोई जाति या धर्म नहीं होता क्योंकि उनका एकमात्र मनोरथ किसी भी तरीके से अपनी जेबें भरना होता है।’कैप्टन अमरिन्दर सिंह के कुशासन संबंधी बोलते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने करदाताओं के पैसे पर अपने साथ सलाहकारों की एक टीम रखी हुई थी और लोगों को अनावश्यक परेशान करने के लिए उनको सैंकड़े पुलिस मुलाजिमों की सुविधा भी दी थी।‘आप’ को ठगों और लुटेरों की पार्टी करारते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि ‘ख़ास पार्टी’ के ग़ैर-पंजाबी लोग अपने चुनाव घोषण-पत्र से पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं परन्तु पंजाबी इससे वाकिफ़ हैं और इनको सबक सिखाएँगे। उन्होंने कहा कि हर तरफ़ ‘बाहर’ के पोस्टर लगा कर पंजाब पर कब्ज़ा करने का उनका स्वप्न कभी भी हकीकत में नहीं बदलेगा क्योंकि पंजाब निवासी इन काले दिलों वाले काले अंग्रेज़ों को पंजाब से बाहर फैंक देंगे। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के यह ‘बाहरी’ पंजाब के किसी भी नेता को अपने पोस्टरों और होर्डिंगों पर भी जगह नहीं दे रहे हैं, जिससे उनके छिपे हुये एजंडे की पोल खुल गई है।

इस दौरान पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि चाहे उनकी पार्टी ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को पंजाब के लोगों की मुश्किलों के हल के लिए पूरी छुट दी थी परन्तु श्री गुटका साहिब की कसम उठाने के बावजूद उन्होंने अपने किये वायदों को पूरा करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की।राजा वडि़ंग ने कहा कि अब हमारा कैप्टन बदल गया है और हमारे नये मुख्यमंत्री चन्नी ने कुछ महीनों के अंदर -अंदर वायदों को पूरा करने के लिए हर संभव यत्न किये हैं। कई वायदे जैसे कि बिजली की सस्ती दरें, पानी और बिजली के बिलों को माफ करना और रेत-बजरी के रेटों को घटाना सिर्फ़ 70 दिनों में पूरा कर दिया गया है।प्रसिद्ध गायक और कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला और विधायक नाजऱ सिंह मानशाहिया ने भी मुख्यमंत्री चन्नी के यत्नों की सराहना की और मानसा जिले के विकास कामों के लिए ज़रूरी ग्रांटें मंज़ूर करने के लिए उनका धन्यवाद किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने जैतो से पूर्व विधायक मास्टर बलदेव सिंह और नाभा से अकाली नेता मक्खण सिंह लालका का भी पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को 5-5मरले के प्लाट के प्रमाण-पत्र भी बाँटे।मानसा जि़ले के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने पहले ही मानसा के हरेक हलके लिए 15 करोड़ रुपए की राशि मंज़ूर की है। मुख्यमंत्री चन्नी ने भीखी कस्बे को सब-डिवीजऩ का दर्जा देने और सिवल अस्पताल मानसा को अपग्रेड करने, सिवरेज प्रोजैक्ट और स्थानीय सरकारी कालेज में पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स शुरू करने का भी ऐलान किया।इस मौके पर पूर्व विधायक अजीत इन्द्र सिंह मोफर, पूर्व विधायक मंगत राय बांसल, जि़ला प्रधान मंजू बांसल, इंचार्ज बुढलाडा मंजू भट्टी, चेयरमैन जि़ला परिषद बिक्रम मोफर, मैंबर जि़ला परिषद अरशदीप गग्गोवाल, यूथ नेता गुरप्रीत विक्की, वाइस चेयरमैन राम सिंह सरदूलगढ़, पूर्व डिप्टी स्पीकर जसवंत सिंह फफड़े भाईके और जि़ला यूथ कांग्रेस के प्रधान चुसपिन्दर चाहल मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Mansa , Bikram Mofar , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD