लोकसभा हलका होशियारपुर से अकाली-भाजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार विजय सांपला ने आज फगवाड़ा इलाके अलग-अलग गांवों में चुनाव रैलियों को संबोधन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार ने केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई तथा भ्रष्टाचार ने हर किसी के नाक में दम करके रखा है। उन्होंने कहा कि खुद को गरीबों की हमदर्द कहलाने वाली कांग्रेस ने हमेशा ही ऐसे नीतियां अमल में लाई, जिनसे गरीबी तो खत्म न हो सकी, पर गरीब आदमी भूखा मरने वाली स्थिति पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यू.पी.ए. सरकार ने वायदे तो बड़े-बड़े किए पर इनको अमली रूप आज तक नहीं दिया तथा हर वर्ग के हित्तों का मजाक उड़ाया है।
स्थानीय जे.सी.टी. मिल नजदीक हुई चुनावी रैली को संबोधन करते हुए श्री सांपला ने कहा कि जिस तरह राज्य के हर वर्ग को अकाली-भाजपा सरकार साथ लेकर चली है, उसी तरह केंद्र में भी इस गठबंधन की सरकार बन जाने पर हर वर्ग की भलाई का राह खुलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेशक तीन रुपए किलो चावल देने का वायदा पूरा न कर सकी, पर प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नीले कार्ड धारकों को एक रुपए किलो गेंहू व 10 रुपए किलो दाल देने, शगुन स्कीम, किसानों के लिए मुफ्त बिजली आदि जैसी अनेकों ही लाभकारी स्कीमें चलाईं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में से कांग्रेस का नामो-निशान मिटा दिया जाए। इस अवसर पर अन्यों के अलावा बलवीर सिंह, विधी चंद, जोगिन्द्र सिंह, कृष्ण दयाल, मेहर चंद (सभी पंचायत मैंबर), पूर्व सदस्य सूबेदार ङ्क्षशदर सिंह, जसविन्द्र कुमार पप्पी, निरंजन सिंह, दर्शन सिंह, गुरबचन सिंह,महेश मडिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पवन मल्होत्रा, आर.के.शेरा, यूनियन लीडर जे.सी.टी., महिला मोर्चा की पूर्व महासचिव मीना सैनी, एस.सी. मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पहलवान, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राम नारायण यादव व संतोख सिंह आदि उपस्थित थे।