Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्यमंत्री द्वारा गाँव रब्बों उच्ची में बाबा महाराज सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री द्वारा गाँव रब्बों उच्ची में बाबा महाराज सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Rabbon Uchi, Ludhiana, Baba Maharaj Singh Ji, Lakhbir Singh Lakha, Yadwinder Singh Jandiali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रब्बों उच्ची (लुधियाना) , 09 Dec 2021

Last updated on: Dec 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरूवार को प्रसिद्ध सिख क्रांतिकारी बाबा महाराज सिंह जी, जोकि जंग-ऐ-आज़ादी के पहले शहीद थे, की प्रतिमा का अनावरण जि़ला लुधियाना के गाँव रब्बों उच्ची में किया। इसके बाद उन्होंने गाँव के ही गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में माथा भी टेका।मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर फतेहगढ़ साहिब से लोक सभा सदस्य डॉ. अमर सिंह, हलका पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा, जि़ला परिषद् के चेयरमैन यादविन्दर सिंह जंडियाली, लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा और कई अन्य आदरणीय लोग भी उपस्थित थे।इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाराज सिंह ने पहले सिख-अंग्रेज़ युद्ध के बाद पंजाब में अंग्रेज़ी हुकूमत विरोधी लहर का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को देश की एकता और अखंडता के लिए जूझने हेतु प्रेरणा देते हुए आज़ादी की जंग के इस पहले शहीद द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बाबा महाराज सिंह जी एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आज़ादी की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी। 

उन्होंने आगे कहा कि 1857 के विद्रोह को देश की आज़ादी की जंग की शुरुआत के तौर पर पेश करने की कोशिशें हुईं, परन्तु इतिहास ने यह साबित कर दिया कि बाबा महाराज सिंह ने उसी समय देश को आज़ाद कराने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया था, जब उन्होंने आखिरी सिख शासक महाराजा दलीप सिंह को अंग्रेज़ों के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की थी। परन्तु, अंग्रेज़ों को बाबा महाराज सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बनाई गई योजना की सूचना मिल गई, जिसके निष्कर्ष के तौर पर उन्होंने बाबा महाराज सिंह को कैद कर सिंगापुर भेज दिया, जहाँ बाबा महाराज सिंह जी कई परेशानियों से जूझते हुए 5 जुलाई, 1856 को शहीद हो गए।गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की महामारी के दौरान सराहनीय काम करने के लिए धार्मिक शख़्िसयतों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।हेलीपैड पर वापस जाते समय मुख्यमंत्री को सडक़ के किनारे खड़े कुछ लोग दिखाई दिए। अपने काफिले को कुछ देर के लिए रुकने का इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने इन स्थानीय निवासियों की शिकायतें सुनी और उनकी संतुष्टी के मुताबिक इन शिकायतों का निपटारा करने का आश्वासन भी दिया। 

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Rabbon Uchi , Ludhiana , Baba Maharaj Singh Ji , Lakhbir Singh Lakha , Yadwinder Singh Jandiali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD