Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरीश कुमार जैन ने उप मुख्यमंत्री रंधावा की हाजिऱी में पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक के चेयरमैन का पद संभाला

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Harish Kumar Jain, Punjab State Cooperative Agricultural Development Bank, SADB, Kulbir Singh Zira, Harpartap Singh Ajnala, Barindarmeet Singh Pahra, Davinder Singh Ghubaya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Dec 2021

Last updated on: Dec 09, 2021, 00:00 IST

हरीश कुमार जैन ने आज उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह और शिक्षा मंत्री परगट सिंह की हाजिऱी में पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक (एस.ए.डी.बी.) के चेयरमैन का पद संभाल लिया।आज यहां सैक्टर 17 स्थित बैंक के मुख्यालय में श्री जैन के पद संभालने के मौके पर विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, हरप्रताप सिंह अजनाला, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, दविन्दर सिंह घुबाया और जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, एस.ए.डी.बी. के जनरल मैनेजर राजविन्दर कौर रंधावा और डिप्टी जनरल मैनेजर जगदीप घई भी उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने कहा कि पंजाब राज्य सहकारी विकास कृषि बैंक सीधे तौर पर किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ा हुआ है और श्री जैन ज़मीन से जुड़े नेता हैं जिनके नेतृत्व में बैंक अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेगा।

नव-नियुक्त चेयरमैन श्री जैन ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुये अपनी जि़म्मेदारी पूरी तनदेही के साथ निभाने का विश्वास दिलाया।हरीश कुमार जैन इससे पहले नगर कौंसिल ज़ीरा के मीत प्रधान, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव, व्यापार सैल के मीत प्रधान और जैन सभा के उत्तरी ज़ोन के मीत प्रधान रह चुके हैं।इस मौके पर दूसरों के इलावा गुरप्रीत कौर कोटली, उदय जैन, जतीन जिन्दल, कुलदीप सिंह जौहल, मनजीत सिंह चहल, पूर्व आई ए एस अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अमरीक सिंह राजू, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह शीरा, नरिन्दर सिंह निंदी, कुलबीर सिंह टिम्मी चेयरमैन, रछपाल सिंह गिल प्रधान, बलविन्दर सिंह बुट्टर वाइस चेयरमैन, बिट्टू विज, शीतल दास जैन, काला जैन, वीर सिंह चावला, बाबू राम भड़ाना, भारती बांसल, वरिन्दर कुमार जैन, राजू जैन, गुरिन्दरपाल सिंह काला पूर्व सरपंच, हरजिन्दर सिंह सरपंच, कुलविन्दर सिंह सरपंच, रेशम सिंह सरपंच, चीकू जैन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Harish Kumar Jain , Punjab State Cooperative Agricultural Development Bank , SADB , Kulbir Singh Zira , Harpartap Singh Ajnala , Barindarmeet Singh Pahra , Davinder Singh Ghubaya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD