Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात

शिरोमणि कमेटी को श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के लिए सभी टीवी और रेडियो चैनलों को अधिकार देने के आदेश देने की अपील

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Rama Mandi, Bathinda, Talwandi Sabo, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तलवंडी साबो (बठिंडा) , 08 Dec 2021

Last updated on: Dec 08, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह से अपील की कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर से गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के लिए सभी टीवी और रेडियो चैनलों को अधिकार देने के आदेश दिए जाएँ।इसका मकसद गुरबानी कीर्तन की पहुँच अधिक से अधिक यकीनी बनाना है जिससे कोई भी श्रद्धालु कीर्तन सुनने से वंचित न रहे।तख़्त श्री दमदमा साहिब में जत्थेदार साहिब को निजी तौर पर पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि जैसे सिख संगत पाकिस्तान में रह गए पवित्र गुरूधामों के ‘‘खुले दर्शन दीदारों’’ के लिए इच्छा रही है, उसी तरह ही सिख संगत की सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से हर समय ‘‘खुले प्रसारण’’ की भी हमेशा तीव्र इच्छा रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जत्थेदार साहिब को भरोसा दिया कि इस कार्य के लिए अपेक्षित ढांचा बनाने या आने वाले अन्य खर्चों के लिए अपेक्षित राशि पंजाब सरकार सहने को तैयार है। इस समय सिर्फ़ एक चैनल को गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के हक देकर शिरोमणि कमेटी आप ही गुरबानी के रौशनी को कीर्तन के द्वारा घर-घर पहुँचने के रास्ते में रोड़ा बन रही है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस समय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिर्फ़ एक सीमित प्रसारण घेरे वाले और एक परिवार की मालिकी वाले पंजाबी चैनल को कुछ रकम के बदले सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से होते गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के हक दिए हुए हैं और यह फ़ैसला किसी तरह भी दरुसत नहीं माना जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल हाऊस में बहुमत है और उसने 1996 और 2004 में हुई शिरोमणि कमेटी के चुनाव के लिए जारी किये गए अपने चुनाव मैनीफैस्टो में सिख संगत के साथ यह वायदा किया था कि गुरबानी कीर्तन के सीधे प्रसारण के लिए शिरोमणि कमेटी अपना टीवी चैनल स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार साहिब को इस अति गंभीर और अहम मामले सम्बन्धी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ज़रूरी हिदायतें देने की विनम्र विनती की।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Rama Mandi , Bathinda , Talwandi Sabo , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD