Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए कांग्रेस द्वारा माकन को जिम्मेदारी देने पर कैप्टन अमरिंदर ने किया सवाल

Amarinder Singh, Captian Amarinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2021

Last updated on: Dec 07, 2021, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन अजय माकन को बनाए जाने पर निंदा की है।यहां जारी एक बयान में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि माकन दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपियों में से एक ललित माकन के भतीजे हैं। इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस द्वारा माकन को चुनने से बड़ा गलत फैसला कुछ और नहीं हो सकता था। ऐसे में एक तरफ जहां केंद्र सरकार एक अन्य गुनाहगार सज्जन कुमार को सजा देने की ओर बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस माकनों को पुरस्कार दे रही है और वह भी पंजाब के लिए, जो पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है।पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को माकन जैसे व्यक्ति का नाम आगे बढ़ाने से बचना चाहिए था, जो उनके चाचा के सिख विरोधी दंगों में शामिल होने के चलते पंजाब में बगावत का कारण बन सकता है, जब बेकसूर लोगों को जिंदा तक जला दिया गया था। 

इसके अलावा, माकन स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख बनने के लिए लायक व्यक्ति भी नहीं है, जिसमें श्रीमती अंबिका सोनी और सुनील जाखड़ जैसे वरिष्ठ नेताओं को उनके अधीन रखा गया है।उन्होंने कहा कि माकन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की लगातार दो बड़ी हारों में अहम भूमिका निभाई थी। जिस व्यक्ति ने दिल्ली में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया कर दिया है, अब उसे पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में कोई भी राज्य में पार्टी के भविष्य का अंदाजा लगा सकता है।कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि दिल्ली में 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए कोई भी सीट सुनिश्चित ना करने वाले व्यक्ति को अब पंजाब में भेजा गया है, ताकि यहां भी उसी प्राप्ति को हासिल किया जा सके। इससे स्पष्ट होता है कि पार्टी ने चुनाव से पहले अपनी हार को स्वीकार कर लिया है, जिसने एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है, जो 2014 और 2019 में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव हार चुका है और विधानसभा में अपनी जमानत भी नहीं बचा सका।

 

Tags: Amarinder Singh , Captian Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD