Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में सिर्फ़ रेत-माफिया ही कर रहा है 20 हज़ार करोड़ का काला-धंधा : अरविन्द केजरीवाल

खुद मुख्यमंत्री पर लग रहे हैं रेत माफिया में शामिल होने के आरोप, इंसाफ के लिए किस के पास जाएं लोग -अरविन्द केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amritsar, Harpal Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Dec 2021

Last updated on: Dec 07, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सत्ताधारी कांग्रेस के माफिया राज़ पर हमला बोलते कहा कि पंजाब में सिर्फ़ रेत खनन (सैंड माइनिंग) में ही 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का गैर-कानूनी धंधा चल रहा है, जिस में सत्ताधारी (रूलिंग) कांग्रेस के विधायक, मंत्री और खुद मुख्यमंत्री समेत इनके करीबियों पर सीधे तौर पर शामिल होने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।‘आप’ सुप्रीमो केजरीवाल मंगलवार प्रात:काल गुरू की नगरी के एयरपोर्ट पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया दे रहे थे। केजरीवाल आज (मंगलवार) को एक दिवसीय पंजाब फेरी के दौरान करतारपुर (जालंधर) और होशियारपुर में आयोजित पार्टी प्रोग्रामों में भाग लेने आए हैं।अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि रेत माफिया समेत बाकी अनेकों गैर-कानूनी धंधों (माफिया) में शामिल होने के बारे में मुख्यमंत्री समेत अन्य विधायकों-मंत्रियों पर उंगलियां उठ रही हैं तो आम जनता के हितों की रक्षा कौन करेगा? पंजाब के हित कौन बचाएगा? इंसाफ के लिए आम लोग किस के पास जाएंगे? क्या ऐसे माफिया और माफिया राज़ के सरपरस्तों से पंजाब और पंजाब की जनता की भलाई की उम्मीद की जा सकती है? 

केजरीवाल ने यह भी कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री पर रेत, बजरी माफीए के आरोप लगते हों उस प्रदेश में माफिया कैसे रुकेगा? केजरीवाल ने कहा कि पहले बादलों और भाजपा के माफिया राज़ ने पंजाब को जी भर कर लूटा और 2017 में लोगों ने कांग्रेस और कैप्टन पर विश्वास किया, परंतु यह भी बादलों के नक़्शे क़दमों पर चल पड़े और पौने 5 सालों में पंजाब और पंजाबियों को बिल्कुल तोड़ कर रख दिया।केजरीवाल ने कहा कि एक अंदाज़े के मुताबिक़ सिर्फ़ रेत-बजरी खनन में प्रति साल 20 हजार करोड़ रुपए का गैर कानूनी कारोबार पंजाब में चल रहा है। यह पैसा जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, परंतु यह सरकारी खजाने की बजाए नेताओं की जेबों में जा रहा है।केजरीवाल ने वचनबद्धता दी कि 2022 में आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने पर गैर-कानूनी तौर पर चल रहे रेत खनन समेत सभी काले धंधे बंद किए जाएंगे। माफिया राज़ के कारण प्रदेश के साधनों -स्रोतों के जो पैसे राजनैतिक नेताओं की जेबों में जा रहे हैं, वह पैसा माताओं-बहनों, बुजुर्गों की जरुरतमंद जेबों में जाया करेगा।

 

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amritsar , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD