Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

विंटर कार्निवाल में महिलाओं के लिये अनेक कार्यक्रम होंगे आयोजित : गोविंद सिंह ठाकुर

पारंपरिक परिधानों में दो दिन मैगा नाटियों का होगा प्रदर्शन

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu, Manali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 03 Dec 2021

Last updated on: Dec 03, 2021, 00:00 IST

मनाली में आगामी दो जनवरी से छः जनवरी तक आयोजित किये जाने वाले विंटर कार्निवॉल को आकर्षक बनाने के लिये अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विंटर कार्निवाल में महिलाओं के लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं तथा नाटियां का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिला के परिधानों व संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। यह बात शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली में 78 महिला मण्डलों के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के साथ विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिला के परिधानों की अलग विशिष्टता है। विंटर कार्निवाल के दौरान तीन जनवरी को राईट बैंक की सैंकड़ों महिलाएं काले पट्टू पहन कर पारंपरिक जेवरात सहित मनाली के मॉल रोड पर कुल्लवी नाटी के मैगा प्रदर्शन में भाग लेंगी। इसी प्रकार वामतट की महिलाएं श्वेत पट्टू में पांच जनवरी को नाटी का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस दौरान नया साल मनाने के लिये मनाली में हजारों की संख्या में देश के विभिन्न भागों से सैलानी आते हैं और विंटर कार्निवाल उनके लिये आकर्षण का केन्द्र रहता है। जिला की संस्कृति से सैलानी रू-ब-रू होकर संभवतः इसका बखान अपने प्रदेशों में करते हैं। नाटी के प्रदर्शन को लेकर बैठक में गहन विचार विमर्श हुआ और महिला मण्डलों की सहमति से नाटी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। 

मंत्री ने कहा कि नाटियों के लिये अलग-अलग थीम दिया जाएगा। इसके लिये उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को 10 दिसम्बर तक थीम को अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये कार और स्कूटी मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। कार्निवाल से पहले क्षेत्र की महिलाओं के लिये मिनी मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा।शिक्षा मंत्री ने कहा कि विंटर कार्निवाल के दौरान 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ महिला व पुरूषों के लिये अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने इसके लिये उत्सव समिति को अभी से तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें क्षेत्र के युवक मण्डल भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्निवाल में धनराशि को मौजूदा आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया है।शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर निकाली जाएंगी झांकीगोविंद ठाकुर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि जिला में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा रहा है। इस मौके को उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। मनाली विधानसभा क्षेत्र की 5000 महिलाएं एक विशाल झांकी में भाग लंगी और इस प्रकार से संदेश दूर तक प्रसारित होगा।

जिला के व्यंजनों का स्वाद भी चखेंगे सैलानी

गोविंद ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवाल के दौरान फूड फेस्टिवल तथा स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाने के लिये स्वयं सहायता समूहों तथा व्यक्तिगत तौर पर महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान विशुद्व रूप से जिला के प्रमुख व्यंजनों को परोसा जाएगा।एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जिंदु ठाकुर, महिला मण्डल अध्यक्ष चंद्रा पदान, पार्षदगणों सहित अन्य लोग बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu , Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD