Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओमिक्रॉन के खिलाफ प्रभावी है कोविड एंटीबॉडी दवा : स्टडी

Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 03 Dec 2021

Last updated on: Dec 03, 2021, 00:00 IST

ब्रिटिश दवा निर्माता ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन ने दावा किया है कि प्रारंभिक प्रयोगशाला परीक्षणों से पता चला है कि कोविड-19 के खिलाफ इसकी एंटीबॉडी दवा नए सुपर म्यूटेंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी है। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने सोट्रोविमैब को यूएस पार्टनर वीर (वीआईआर) बायोटेक्नोलॉजी के साथ विकसित किया, जो मानव द्वारा पहले से बनाए गए प्राकृतिक एंटीबॉडी पर आधारित एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है। नैदानिक परीक्षणों में, सोट्रोविमैब को 24 घंटों में हल्के से मध्यम कोविड-19 के साथ उच्च जोखिम वाले वयस्क रोगियों में अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु के जोखिम को 79 प्रतिशत तक कम करने का दावा किया गया है।कंपनी ने एक बयान में कहा, "ओमिक्रॉन वैरिएंट के अनुक्रम (सीक्वेंस) के आधार पर, हमारा मानना है कि सोट्रोविमैब की ओर से इस वैरिएंट के खिलाफ सक्रियता और प्रभावशाली बनाए रखने की संभावना है।"यह अध्ययन प्रीप्रिंट सर्वर बायोरेक्सिव पर पोस्ट किया गया है। हालांकि अध्ययन में प्रारंभिक प्रयोगशाला परीक्षणों के आधार पर डेटा साझा किया गया है और अभी तक इसकी पूर्ण समीक्षा नहीं की गई है। कंपनी के अनुसार, अध्ययन ने प्रदर्शित किया कि सोट्रोविमैब नए ओमिक्रॉन सार्स-सीओवी-2 वैरिएंट (बी.1.1.529) के प्रमुख म्यूटेंट के खिलाफ सक्रियता या गतिविधि को बरकरार रखता है।कंपनियां अब 2021 के अंत तक एक अपडेट प्रदान करने के इरादे से सभी ओमिक्रॉन म्यूटेशन के संयोजन के खिलाफ सोट्रोविमैब की निष्क्रिय गतिविधि की पुष्टि करने के लिए इन व्रिटो स्यूडो-वायरस टेस्टिंग पूरा कर रही हैं।

वीर बायोटेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएचडी, जॉर्ज स्कैनगोस ने एक बयान में कहा, "सोट्रोविमैब को जानबूझकर एक म्यूटेटिंग वायरस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। स्पाइक प्रोटीन के अत्यधिक संरक्षित क्षेत्र को लक्षित करके, जिसके म्यूटेट होने की संभावना कम है, हमने वर्तमान सार्स-सीओवी-2 वायरस और भविष्य के वैरिएंट दोनों से निपटने की उम्मीद की है, जिसकी हमें उम्मीद थी कि यह अपरिहार्य होगा।"उन्होंने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि यह सकारात्मक प्रवृत्ति जारी रहेगी और ओमिक्रॉन के पूर्ण संयोजन अनुक्रम (फुल कोम्बिनेशन सीक्वेंस) के खिलाफ अपनी सक्रियता की पुष्टि करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।"बता दें कि जीएसके और वीर बायोटेक्नोलॉजी द्वारा विकसित सोट्रोविमैब एक खुराक वाली एंटीबॉडी है और यह दवा कोरोना वायरस के बाहरी आवरण पर स्पाइक प्रोटीन से जुड़कर काम करती है। इससे यह वायरस को मानव कोशिका में प्रवेश करने से रोक देती है।जेवुडी के रूप में मार्केटिंग की जाने वाली दवा को कोविद-19 के लक्षणों की शुरुआत के पांच दिनों के भीतर दिए जाने की सिफारिश की गई है। इसने दिखाया है कि यह उन लोगों के लिए प्रभावी है, जिन्हें ऑक्सीजन सप्लीमेंट की आवश्यकता नहीं है और जिन्हें गंभीर कोविड संक्रमण के बढ़ने का खतरा है।सोट्रोविमैब को यूके मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) द्वारा रोगसूचक वयस्कों और किशोरों (12 वर्ष और अधिक आयु) के तीव्र कोविड-19 संक्रमण के उपचार के लिए एक सशर्त मार्केटिंग प्राधिकरण भी दिया गया है। सशर्त मार्केटिंग प्राधिकरण में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स शामिल हैं।

 

Tags: Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD