Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिरसा के बाद बिक्रम मजीठिया भी अगर भाजपा में चला जाये तो कोई हैरानी वाली बात नहीं : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग

कहा, मुख्यमंत्री चन्नी के दो महीनों के कामों से बौखलायी ‘आप ’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 02 Dec 2021

Last updated on: Dec 02, 2021, 00:00 IST

मनजिन्दर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने के बाद अकाली दल की भाजपा के साथ सांझ का पर्दाफाश करते हुये राजा वड़िंग ने गुरूवार को कहा कि यदि बिक्रम मजीठिया भी वही रास्ता पकड़ते हुये भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो यह कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। वड़िंग ने अकाली नेता पर निशाना साधते हुये कहा कि किसी भी समय मजीठिया की भाजपा में शामिल होने की ख़बर आ सकती है। सिरसा की बखऱ्सतगी पर अकालियों की तरफ से अब झूठे आंसू बहाना एक शर्मनाक बात है जिससे पंजाब के लोग भलीभांत अवगत हैं। आज प्रातःकाल यहाँ मॉडरन बस स्टैंड का नींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये परिवहन मंत्री ने ‘आप ’ के ढकोसलों पर प्रतिक्रिया प्रकटाते हुये कहा कि समूचा विरोधी पक्ष बुरी तरह बौख़लाया हुआ है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि सिसोदिया जैसे नेता स्कूल में टायलट का निरीक्षण करने जैसे दिखावे करने के लिए मजबूर हैं।वड़िंग ने कहा, ‘शिरोमणि अकाली दल विभाजित हो गया है और आप देखोगे कि वह भी पंजाब में केजरीवाल के झाड़ू की तरह बिखर जायेगा।’ लोगों को 2022 में पंजाब की सेवा करते रहने के लिए कांग्रेस को दोबारा सत्ता सौंपने की अपील करते हुये वड़िंग ने कहा कि पूरी दुनिया हमारे मुख्यमंत्री के दो महीनें में किये काम का ज़िक्र कर रही है, परन्तु सभी विरोधी पार्टियां चिंतित हैं क्यूंकि चरणजीत सिंह चन्नी ने उनके पास कांग्रेस का विरोध करने के लिए कोई भी मुद्दा बाकी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कटौती हो या बिजली के खर्च घटाने और पीपीएज़ पर सख़्त कार्यवाही हो, मुख्यमंत्री ने सभी पंजाबियों को राहत देने का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने बादलों जैसे टैक्स अपराधियों को काबू करने की छूट दी है जिससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि को यकीनी बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य विभाग के प्रति दिन राजस्व को 1.05 करोड़ से बढ़ा कर 1.50 करोड़(प्रति दिन) करना है। श्री वड़िंग ने कहा कि विभाग ने बादलों की 70 बसों समेत 400 बसों को ज़ब्त किया है, जिन्होंने राज्य को बुरी तरह लूटा है। उन्होंने कहा नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जायेगा।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD