Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन अमरिन्दर राज्य का देनदार, पंजाब के लोग कैप्टन और भाजपा को 2022 के चुनाव में सबक सिखाएंगे - राजा वडि़ंग

घनौर में ‘खुली चर्चा वडि़ंग के संग’ का पहला सैशन, पंजाबियों ने कांग्रेस को फिर सत्ता में लाने का मन बनाया - राजा वडि़ंग

Listen to this article

5 Dariya News

घनौर , 01 Dec 2021

Last updated on: Dec 01, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने हर अपराधी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के लिए पार्टी और पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह राज्य का देनदार है और लोग आगामी चुनाव में कैप्टन और भाजपा दोनों को सबक सिखाएँगे।मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा की गयी महत्त्वपूर्ण पहलकदमियों पर भरोसा जताते हुये राजा वडि़ंग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने जान लिया है कि सच्चे राजनैतिक इरादे से क्या हासिल किया जा सकता है और उन्होंने 2022 के चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से फिर सत्ता में लाने का मन बना लिया है।राज्य में कांग्रेस के सिवाय किसी और पार्टी के सत्ता में आने के लिए सभी विरोधी पक्षों के दावों को नकारते हुये स. राजा वडि़ंग ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर केजरीवाल के हैरान करने वाले दोहरे मापदण्डों ने उसे पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा में इन 3 काले कानूनों में से एक कानून पास करके हमारे किसानों की पीठ में छुरा घोंपने के लिए पंजाब निवासी केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगे।यहाँ घनौर बस स्टैंड के नवीनीकरण सम्बन्धी कामों की शुरूआत करने के उपरांत ‘खुली चर्चा वडि़ंग के संग’ के पहले सैशन के दौरान पार्टी काडर और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करते हुये परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारी किसानी को तबाह करने की कोशिश करके पंजाब के साथ धोखा करने वालों को इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव से पहले आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) द्वारा मंत्रियों के योजनाबद्ध क्रमवार पब्लिक इंटरैकशन प्रोग्राम के इस पहले सैशन के अंतर्गत वह आम लोगों के रूबरू हो रहे हैं।

स. राजा वडि़ंग ने कहा कि यह वही केजरीवाल है, जिसने सत्ता में आने के 15 दिनों के अंदर मजीठिया को गिरफ़्तार करने का खुलेआम वायदा किया था और फिर एक बेशर्मी भरे ढंग से अख़बार में माफीनामा छपवा कर माफी माँगी।पंजाब को बर्बाद करने के लिए बादलों के साथ अपराधिक तौर पर मिलीभुगत करने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर निशाना साधते हुये राजा वडि़ंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल के साथ ग़ैर-कानूनी समझौता करके साढ़े 4 साल का कीमती समय बर्बाद कर दिया गया, जिसका लोग हिसाब ज़रूर लेंगे।पार्टी काडर को अहम विधान सभा चुनाव से पहले कमर कस लेने का न्योता देते हुये वडि़ंग ने इस बात पर ज़ोर दिया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की टीम पंजाब को बेमिसाल खुशहाली और विकास के रास्ते की ओर लेकर जायेगी। उन्होंने बताया कि वह विशेष तौर पर तैयार किये इंटरैकशन प्रोग्राम के अंतर्गत कल को तीन स्थानों खरड़, रायकोट और साहनेवाल पर जाएंगे।अलग-अलग माफिया के द्वारा पंजाब को लूटने के लिए बादलों पर बरसते हुये स. वडि़ंग ने कहा कि टैक्स चोरी करके राज्य के उज्जवल भविष्य को बर्बाद करने वालों पर नकेल डालने के लिए वह किसी से नहीं डरते।वडि़ंग ने कहा कि यदि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा या ऊधम सिंह जी ने देश की आज़ादी के लिए जंग के नतीजे के बारे सोचा होता तो हमने एक महान देश नहीं बना सकना था, वडि़ंग ने कहा कि इन सभी महान शहीदों के नाम विश्व भर में हर जगह श्रद्धा और सम्मान से लिए जाते हैं।उन्होंने कहा कि चाहे बादल सबसे अमीर सिख परिवार हैं, परन्तु पंजाब से बाहर कितने लोग उनको जानते हैं? 

वडि़ंग ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पंजाब की खेती की आत्मा का कत्ल करने का दोषी ठहराते हुये कहा कि यह लोग बेशर्मी से अपने आप को किसानी और खेती के रक्षक होने का दावा कौन से मुँह से करते हैं।परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाना हमारी सामुहिक वचनबद्धता है। उन्होंने पार्टी वर्करों को मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राप्तियाँ को जमीनी स्तर तक सक्रियता से ले जाने की अपील की।गौरतलब है कि स. राजा वडि़ंग, जो राज्य के परिवहन विभाग की वित्तीय पुनर सुरजीती को यकीनी बनाने के लिए मिशन मोड पर हैं, ने 29 सितम्बर को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद संभाला था, ने अपने अधीन पिछले दो महीनों के दौरान परिवहन विभाग की उपलब्धियों को उजागर करते हुये कहा कि अपने निजी फ़ायदों के लिए राज्य को लूटने वाले बादलों समेत टैक्स अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करके ही विभाग के राजस्व में रोज़ाना के 1 करोड़ रुपए का विस्तार संभव हुआ है। इस मौके पर हलका विधायक मदन लाल जलालपुर, पी.एस.पी.सी.एल .के नव-नियुक्त डायरैक्टर गगनदीप सिंह जोली जलालपुर ने संबोधन करते हुये कहा कि घनौर हलके को पंजाब में नमूने का हलका बनाया जा रहा है। इस मौके पर जि़ला ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान गुरदीप सिंह ऊंटसर, नगर पंचायत प्रधान नरभिन्दर सिंह भिन्दा, नगर सुधार ट्रस्ट समाना के चेयरमैन शंकर जिन्दल, हरदीप सिंह लाडा, बलजीत सिंह गिल, जगदीप सिंह डिम्पल चपड़, जगरूप सिंह हैपी सिहरा, राजेश नन्दा, घनौर के काऊंसलर, पंच -सरपंच, इलाके के बड़ी संख्या निवासी और अन्य आदरणिय मौजूद थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring , Ghanaur , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD