Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समाज के कमजोर वर्ग को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ लॉ कॉलेज में फ्री लीगल एड का उदघाटन

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झंजेड़ी , 28 Nov 2021

Last updated on: Nov 28, 2021, 00:00 IST

अक्सर देखा जाता है कि महँगी कानूनी प्रक्रिया के चलते जरूरतमंद और कमज़ोर वर्ग न्याय हासिल करने के लिए अदालतों में जाने से डरता है। जिस के चलते कई बार उनके साथ बड़े स्तर पर अन्याय भी होता है। चण्डीगढ़ ग्रुप आफ कालजिज के झंजेड़ी कैंपस की तरफ से ऐसे ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हुए मुफ़्त कानूनी सहायता की शुरुआत की गई है।राष्ट्रीय संविधान दिवस को समर्पित शुरू की इस कानूनी सहायता की शुरुआत  माननीयअरुण गुप्ता, जिला और सत्र न्यायाधीश, सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर द्वारा की गई। जब कि  सी जे एम व  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर बलजिंदर सिंह ख़ास मेहमान थे। इस क्लिनिक का उद्देश्य सभी को आवश्यक कानूनी जानकारी प्रदान करना है। संस्था द्वारा समुदाय को नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाएगी और अन्य परोपकारी गतिविधियों में भी लगाया जाएगा।इस दौरान कैंपस में एक सैमीनार का भी आयोजन किया गया। जिस में विद्यार्थियों ने बड़े स्तर पर हिस्सा लेते हुए मुख्य मेहमान और ख़ास मेहमान के विचारों को सुना। 

इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच संविधान दिवस को समर्पित सलोगन राइटिंग ,पोस्टर मेकिंग और कानूनी प्रक्रिया के साथ सम्बन्धित लैक्चर मुकाबले भी करवाए गए।इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। संविधान और विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच अंतर्संबंध पर विस्तृत व्याख्या दी गई। उन्होंने छात्रों को उनके प्रथम वर्ष के दौरान ही पैरा-लीगल वॉलंटियर के रूप में नियुक्त करने की भी पेशकश कीइस के साथ ही उन्होंने  पहले साल से ही विद्यार्थियों को पैरा -लीगल वालंटियर के तौर पर नियुक्त करने की पेशकश की। उन्होंने भविष्य के जजों और वकीलों को जागरूक करते हुए कहा कि बेशक कानूनी प्रक्रिया लम्बी हो सकती है परन्तु अंत में न्याय निष्पक्ष ही होना चाहिए।सी जे एमबलजिन्दर सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य में वकील के तौर पर समाज के गरीब वर्ग की सेवा के लिए भी मुफ़्त सेवा करने  के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सी जी सी  झंजेड़ी कैंपस की तरफ से शुरू की इस पहल के लिए भी प्रैज़ीडैंट रछपाल सिंह धालीवाल को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से मुफ़्त कानून सहायता के लिए शैक्षणिक संस्थान का आगे आना ज़रूरतमंदों के लिए एक बेहतरीन कदम है।इस मौके पर सी जी सी के प्रैज़ीडैंट रछपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि इसी साल शुरू किये गए  झंजेड़ी कैंपस के चण्डीगढ़ लॉ  कालेज बड़े स्तर पर विद्यार्थियों ने एडमिशन के लिए।  हमारा भी फ़र्ज़ बनता है कि हमारे विद्यार्थी न सिर्फ़ बेहतरीन वकील बनाये  बल्कि वह समाज की सेवा के लिए भी एक अच्छे नागरिक के तौर पर जाने जाएँ।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD