Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंदरी मंत्री सोम प्रकाश और सांसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा ने की दिशा बैठक की अध्यक्षता

अधिकारियों को हर योग्य लाभपातरी तक भलाई योजनाओं का लाभ पहुँचाने के आदेश

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, Jasbir Singh Gill, Congress, Punjab Congress, Jasbir Singh Gill Dimpa,  DISHA, Rana Gurjit Singh, Rana Gurjeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 27 Nov 2021

Last updated on: Nov 27, 2021, 00:00 IST

चेयरमैन दिशा (ज़िला स्तरीय विकास तालमेल और रखवाला समिति) और केंद्रीय मंत्री श्री ओम प्रकाश ने आज को -चेयरमैन सांसद मैंबर श्री जसबीर सिंह डिम्पा के साथ लोक सभा हलका होशियारपुर और खडूर साहिब में केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे विकास प्रोजैक्टों और भलाई योजनाओं का जायज़ा लिया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा और जल संभाल मंत्री स.राणा गुरजीत सिंह भी मौजूद थे।केंद्रीय मंत्री और सांसद मैंबर ने आधिकारियों को आदेश दिए कि भलाई योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुँचाने को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि नीतियाँ बनाते समय आम आदमी का पूरा ध्यान रखना चाहिए।कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने भी आधिकारियों को कहा कि अलग-अलग भलाई योजनाओं के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों तक अनाज को समय पर बाँटने को यकीनी बनाए, क्योंकि कई मामलों में लोगों की तरफ से गेहूँ न मिलने सम्बन्धित शिकायतें की जाती है।उन्होंने कहा कि लोक सभा हलका होशियारपुर और खडूर साहिब के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए नीतियों के निर्माण और विकास प्रोजैक्टों को लागू करने के लिए सांसद सदस्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए, जिससे इन योजनाओं और विकास प्रोजैक्टों का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुँचाया जा सके।कोविड -19 महामारी विरुद्ध लड़ाई में स्वास्थ्य और दूसरे विभागों की प्रशंसा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए किये जा रहे प्रयत्नों में विस्तार करने के इलावा प्रसाशन को कोविड के नए साउथ अफ्रीकन वैरीऐंट के साथ निपटने के लिए पूरी तरह चौकस रहना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री और सांसद मैंबर की तरफ से सड़क प्रोजैक्टों में हो रही देरी को गंभीरता के साथ लेते हुए आधिकारियों को आदेश दिए गए कि काम की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के साथ-साथ प्रोजैक्टों को समय पर पूरा करने के लिए निजी तौर पर प्रगति की निगरानी करे।केंद्रीय मंत्री की तरफ से भी सिविल सर्जन को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में मोबायल मैडीकल यूनिटस और स्कैनिंग मशीन को यकीनी बनाने के आदेश दिए गए।दोनों की तरफ से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती औरतों के लिए चलाई जा रही भलाई योजनाओं, कपूरथला और फगवाड़ा नगर निगमों के कामों, विद्यार्थियों को वर्दियों की बाँट, केंद्रीय प्रयोजित योजनाओं अधीन स्व रोज़गार शुरू करने के लिए कर्ज़ योजना, बाल भलाई योजना, पीएमकेवी -4के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को अनाज की बाँट आदि का जायज़ा लिया गया।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्रीमती दीप्ति उप्पल की तरफ से विकास कामों और भलाई योजनाओं सम्बन्धित हुई प्रगति के बारे में स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई। उन्होंन बताया कि ज़िला प्रसाशन कोविड के नए साऊड अफ्रीकन वैरियेंट की रोकथाम के लिए पूरी तरह सचेत है। उन्होंने यह भी बताया कि कपूरथला, सुलतानपुर लोधी और फगवाड़ा में प्रवानित तीनों आक्सीजन प्लांट काम कर रहे है।इस अवसर पर दूसरो के इलावा दिशा समिति के ग़ैर -सरकारी मैंबर, एस.एस.पी. हरकंवलप्रीत सिंह खख, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डी.एस.पी. आंगरा, कमिश्नर फगवाड़ा नगर निगम चरनदीप सिंह, कमिश्नर,कपूरथला नगर निगम अदित्या उप्पल, सभी एस.डी.एमज़ के इलावा सभी सरकारी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , Jasbir Singh Gill , Congress , Punjab Congress , Jasbir Singh Gill Dimpa , DISHA , Rana Gurjit Singh , Rana Gurjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD