Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कार्यकर्ताओं का उत्साह ही है इनेलो की जीत का मंत्र : चौ. ओमप्रकाश चौटाला

आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की बनेगी सरकार: चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहादुरगढ़ , 18 Nov 2021

Last updated on: Nov 18, 2021, 00:00 IST

ऐलनाबाद चुनाव में हुई इनेलो की ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह की बदौलत इनेलो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही इनेलो की जीत का मंत्र है। यह बात इनेलो सुप्रीमो ने वीरवार को बहादुरगढ़ के ‘ली’ फार्म में आयोजित इनेलो की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव में लोगों का इमान खरीदने के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए तक बहा दिए लेकिन जनता ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर साबित कर दिया कि केवल इनेलो ही लोगों की सच्ची हितैषी है। एक-एक वोट को खरीदने के लिए 10 से 15 हजार रुपए तक लोगों को दिए जा रहे थे, मगर लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आए। भाजपा सरकार ने लूट की कमाई को वोट खरीदने में लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लूट की राजनीति कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता अच्छी प्रकार से समझ चुकी है। ऐलनाबाद चुनाव में अभय सिंह चौटाला की जीत से साफ हो गया है कि लोग अब बदलाव का मन बना कर इस भ्रष्टाचारी सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। जिस देश का किसान खुशहाल होगा वह देश मालामाल होगा और जहां किसान कंगाल होगा उस देश का क्या होगा, यह सबके सामने है। भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। तीन कृषि काले कानून को लेकर किसान सालभर से सडक़ों पर आंदोलन करने को मजबूर है, मगर सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है। इनेलो सुप्रीमो ने अपने अंदाज में फिर दोहाराया कि ‘एक बार थम सरकार बना दो थारे सारे दुखड़े मिटा दूंगा।’

बैठक को संबोधित करते हुए चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन आज पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ा है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का ही परिणाम है। हर कार्यकर्ता इसी तरह लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाए और संगठन को मजबूत करने का काम करें। आप सभी की ही मेहनत का परिणाम है कि ऐलनाबाद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से रूबरू होंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगले माह से संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए वह भी प्रदेश के सभी जोन प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ विचार विमर्श करेंगे।इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बढ़ते डीजल व पेट्रोल के दामों ने आग में घी डालने का काम किया है। भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यह सरकार कारपोरेट घरानों के फायदे वाली नीतियां बनाकर केवल उन्हें ही लाभ पहुंचाना चाहती है। किसानों को समय पर खाद भी नहीं मिल पा रही, इससे शर्मनाक क्या होगा।इस बैठक में इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, बादली से पूर्व विधायक नरेश शर्मा, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, यशबीर ढिल्लो, आरएस चौधरी, ओमप्रकाश गौरा, धर्मपाल ओबरा, उमेद सिंह लोहान सहित समस्त प्रदेश, जिला व हलका कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD