Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा चमकौर साहिब में दास्तान-ए-शहादत मानवता को समर्पित

थीम पार्क युवा पीढ़ियों को हमारी गौरवशाली विरासत से करवाएगा अवगत

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Chamkaur Sahib, Dastan-e-Shahadat, Baba Balbir Singh Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 19 Nov 2021

Last updated on: Nov 19, 2021, 00:00 IST

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबज़ादों बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह जी और 40 शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज संत समाज और अन्य प्रसिद्ध शख़्सियतों की उपस्थिति में दास्तान-ए-शहादत मानवता को समर्पित किया ताकि हमारी युवा पीढ़ियों को महान बलिदानों से भरे हमारे सिख इतिहास के साथ जोड़ा जा सके।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि इस अत्याधुनिक थीम पार्क प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से उनके जीवन का सपना साकार हो गया है जोकि न केवल राज्य के लोगों बल्कि देश और विश्वभर से यहाँ आने वाले लोगों को कच्ची गढ़ी की गाथा बारे अवगत करवाएगा। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि गुरूपर्व के अवसर इस प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट का उद्घाटन करना वास्तव में बड़े गर्व की बात है।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि श्री चमकौर साहिब की लड़ाई भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण है जब गुरू गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबज़ादों सहित सिर्फ़ 42 बहादुर सिख योद्धाओं ने मुगलों की बड़ी फ़ौज का बहादुरी के साथ मुकाबला किया।थीम पार्क की अवधारणा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चमकौर साहिब की पवित्र धरती हमारे बहादुर योद्धाओं के लहू के साथ सींची हुई है, जिन्होंने मुगलों के विरुद्ध लड़ाई के दौरान बेमिसाल बलिदान दिए और असाधारण बहादुरी दिखाई।मुख्यमंत्री चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा अपने पिछले कार्यकाल के दौरान इस प्रतिष्ठित थीम प्रोजैक्ट की शुरूआत करने के लिए भी सराहना की। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों बारे मंत्री के तौर पर उन्होंने समय-समय पर इस प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लिया और आखिर अब यह मुकम्मल हो गया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब के राज्यपाल के साथ थीम पार्क में सुंदर और सभ्यक ढंग से तैयार की गई 11 गैलरियों का दौरा किया, जोकि पहले सिख गुरू श्री गुरु नानक देव जी से लेकर महान सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह जी बहादुर तक के महान सिख इतिहास और गौरवशाली विरासत को प्रभावशाली ढंग के साथ प्रदर्शित करती हैं। यहाँ दिखाई गई प्रस्तुतियां इतनी प्रभावी और आकर्षक बनाई गई हैं कि देखने वाला उस युग में ही पहुँच जाता है जब यह घटनाएँ वास्तव में घटी थीं। गैलरियों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों ने सिख इतिहास बारे ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति भी देखी।अपने संबोधन में निहंग बूढ्ढा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा श्री चमकौर साहिब के समग्र विकास को यकीनी बनाने ख़ासकर थीम पार्क के विशाल कार्य को मुकम्मल करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि थीम पार्क प्रोजैक्ट इस पवित्र नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को सिख पंथ की समृद्ध विरासत से अवगत करवाने में अहम भूमिका निभाएगा।इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी और राज्यपाल ने गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और मुख्य मार्ग से गुरुद्वारा साहिब तक हेरिटेज स्ट्रीट का उद्घाटन किया और वह हेरिटेज स्ट्रीट से थीम पार्क तक नगर कीर्तन में भी शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल के अलावा विभिन्न प्रसिद्ध आध्यात्मिक और धार्मिक शख़्सियतों को सिरोपा, शॉल और थीम पार्क की फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, विधायक दर्शन लाल मंगूपुर, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुस्न लाल, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलांे की डायरेक्टर कमलप्रीत कौर बराड़, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी और एसएसपी रूपनगर विवेक एस सोनी के अलावा सीनियर कांग्रेसी नेता और पार्टी वर्कर उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Chamkaur Sahib , Dastan-e-Shahadat , Baba Balbir Singh Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD