Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शीत ऋतु के लिए संवेदनशील क्षेत्रों का मानचित्रण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए : राम सुभग सिंह

Chief Secretary Himachal Pradesh, Ram Subhag Singh, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Nov 2021

Last updated on: Nov 18, 2021, 00:00 IST

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज यहां उपायुक्तों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ-राजस्व विभाग द्वारा आयोजित शीतकालीन मौसम की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने उपायुक्तों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए तैयार रहने और विशेष रूप से बर्फीले क्षेत्रों के लिए आवश्यक वस्तुओं के संग्रह करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी सर्दी के मौसम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर इन क्षेत्रों का मानचित्रण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।राम सुभग सिंह ने शैडों एरिया की पहचान करने और विशेष रूप से जनजातीय और दूर-दराज के क्षेत्रों में संचार प्रणालियों की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा।उन्होंने संचार के वैकल्पिक विकल्पों को खोजने और संचार के सभी साधन जैसे मोबाइल, लैंडलाइन, आईएसएटी, वीएसएटी आदि की कार्यक्षमता की जांच करने के लिए माक ड्रिल आयोजित करने को कहा।

उन्होंने पिछले अनुभव के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और बर्फ हटाने के लिए क्षेत्र को प्राथमिकता देकर श्रमशक्ति और मशीनरी तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से अटल टनल से लगते क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा क्योंकि सर्दियों के मौसम के दौरान इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने राज्य के निचले क्षेत्रों के उपायुक्तों को सर्दियों में शीत लहरों के लिए तैयारियां करने और खुले क्षेत्रों में रहने वालों को आश्रय प्रदान करने को कहा।उन्होंने पुलिस विभाग को त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सर्दियों से पहले सभी लकड़ी के खंभों को बदलने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि हिमाछादित क्षेत्रों में बर्फ हटाने के लिए आवश्यक स्नो ब्लोअर और अन्य मशीनरी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की तैयारियों का भी जायजा लिया।उन्होंने जंगल और घरेलू आग के बारे में क्या करें और क्या न करें के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा।बैठक में सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Ram Subhag Singh , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD