Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

दिल्ली में प्रदूषण की ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के किसानों पर मढ़ा जा रहा है दोष : गुरकीरत सिंह

केंद्र सरकार को खुले दर्शन दीदार के लिए करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की अपील, पिछले साढ़े चार सालों में पंजाब में 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ

Gurkirat Singh Kotli, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़/नई दिल्ली , 15 Nov 2021

Last updated on: Nov 15, 2021, 00:00 IST

दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को गलत तरीके से ज़िम्मेदार ठहराने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की निंदा करते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह ने आज कहा कि अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए दूसरों के सिर दोष मढ़ने की नीति अपनाई हुई है जो राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर काबू पाने में पूरी तरह असफल रही है।श्री गुरकीरत सिंह, जो यहाँ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2021 दौरान करवाए गए पंजाब दिवस समारोह में मुख्य मेहमान थे, ने केंद्र सरकार को करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की अपील भी की, जो कि कोविड-19 महामारी के चलते मार्च 2020 से बंद पड़ा है।पंजाब में औद्योगिक विकास बारे बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कारोबार करने को आसान बनाने और पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र के स्थिर विकास को यकीनी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश लाया है, जिससे न सिर्फ़ आर्थव्यवस्था को आवश्यक बढ़ावा मिला है बल्कि रोज़गार भी पैदा हुआ है।मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने हाल ही में 26 और 27 अक्तूबर को दो दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन करवाया था, जिस दौरान प्रसिद्ध उद्योगपतियों ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए पंजाब में और अधिक निवेश करने की बात दोहराई।  

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने निवेशकों की सुविधा के लिए एक ही जगह पर संपर्क साधन के लिए ‘पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन’ की स्थापना की है। नयी औद्योगिक नीति के अंतर्गत विस्तृत स्कीमों और कार्यशील दिशा-निर्देश लागू करने का एक मात्र उद्देश्य मुल्क में निवेशकों और कारोबार के लिए पंजाब को नंबर एक स्थान बनाना है। नयी नीति अधीन बदलाव के आठ मुख्य नुक्तों पर आधारित कई बड़े सुधारों को शामिल किया गया है जिनमें बुनियादी ढांचा, बिजली, कौशल, एम.एस.एम.ईज़, नया कारोबार चलाने और उद्यमिता, कारोबार को आसान बनाने, वित्तीय और ग़ैर-वित्तीय रियायतें और नीति शामिल हैं।श्री गुरकीरत सिंह ने खुलासा किया कि निवेश पंजाब ने सिंगल विंडो पोर्टल प्रणाली लागू करने के लिए बिज़नेस फर्स्ट पोर्टल की शुरुआत कर दी है जिससे विभिन्न मंजूरियां एक ही जगह दी जा सकें जिसके निर्माण के लिए पर्मिट, वित्तीय रियायतें, प्रॉपर्टी टैक्स समेत प्रॉपर्टी का ऑनलाइन डाटा और ई-ऑक्शन के द्वारा ज़मीन अलॉट किया जाना शामिल है। श्रम विभाग के लिए केंद्रीय निरीक्षण प्रणाली को लागू कर दिया है। विवाद के जल्द हल के लिए लुधियाना में कमर्शियल अदालतें स्थापित की गई हैं।मंत्री ने कहा कि मुख्य बुनियादी ढांचे और पंजाब सरकार की बड़ी पहलकदमियों की मौजूदगी स्वरूप निवेशकों के लिए पंजाब सबसे उपयुक्त स्थान बना। पंजाब में उच्च साक्षरता है और इसकी ज़मीन बहुत उपजाऊ है। भारत में पंजाब की संपर्क व्यवस्था सबसे बेहतरीन है। मौजूदा उद्योग /एम.एस.एम.ईज़ के लिए ज़िला स्तर पर स्थापित किये जाने वाली विशेष सिंगल विंडो फेसिलिटी की मुख्य विशेषताएं, 5 रुपए प्रति यूनिट की उचित दर (अगले पाँच सालों के लिए निर्धारित) पर मानक बिजली ने नये निवेशकों को आकर्षित किया है।

मुख्य मेहमान ने पंजाब पेवेलियन का भी दौरा किया जिसको आई.आई.टी.एफ.-2021 के विषय ‘आत्मनिर्भर भारत-सेल्फ रिलायंट इंडिया’ मुताबिक बनाया और सजाया गया है। इसके क्षेत्र का अग्रभाग, भव्य प्रवेश द्वार और डिस्प्ले के थीम एरिये का आकर्षण कारोबार को आसान बनाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों को दर्शाता है।‘पंजाब पेवेलियन’ के क्षेत्र को पंजाब सरकार की तरफ से मुहैया करवाई गई विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ उद्योग की तरक्की को दर्शाता हुआ बनाया गया है। मिल्कफैड के स्टॉल पर वेरका के उत्पाद और पी.एस.आई.ई.सी. का पंजाब फूलकारी का स्टॉल सबसे अधिक आकर्षित रहे। मार्कफैड ने अपनी 100 से अधिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र थे। पंजाब बायोटेक्निोलॉजी इंकुबेटर के द्वारा सूचना और प्रौद्यौगिकी विभाग, पंजाब ऊर्जा विकास अथॉरिटी, पंजाब पर्यटन, पंजाब ऐग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी और गुरू अंगद देव वैटरनरी एंड एनिमल साईंसिज़ के स्टॉल आदि भी दर्शकों के लिए आकार्षण का केंद्र थे।इस मौके पर एम्फी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी करवाया गया। मुख्य मेहमान की तरफ से शमा रौशन करके समारोह की शुरुआत करवाई गई।इस मौके पर प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य श्री तेजवीर सिंह, पी.एस.आई.ई.सी. के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कुमार अमित, पंजाब पेवेलियन के प्रशासक श्री जे.एस. रंधावा और पंजाब पेवेलियन के को-ऑर्डीनेटर श्री गुरप्रीत सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।प्रसिद्ध पंजाबी गायक लखविन्दर वडाली और कुलविन्दर बिल्ला ने अपनी दिलकश आवाज़ में गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पंजाबी गीतों की ताल पर दर्शक झूम उठे।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD