Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिरोमणि भक्त नामदेव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा घुमाण में राज्य स्तरीय समारोह

कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, विधायक बलविन्दर सिंह लाडी, फ़तेह जंग सिंह बाजवा, संतोख सिंह भलाईपुर समेत बड़ी संख्या में संगत उपस्थित

Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress, Dr. Raj Kumar Verka, Balwinder Singh Laddi, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिरोमणि भक्त श्री नामदेव जी के 751वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज श्री नामदेव दरबार घुमाण में राज्य स्तरीय समारोह करवाया गया। इस समारोह में डॉ. राज कुमार वेरका, सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री पंजाब सरकार ने संगत में उपस्थित हुए। इस मौके पर श्री हरगोबिन्दपुर के विधायक स. बलविन्दर सिंह लाडी, विधायक कादियाँ स. फ़तेहजंग सिंह बाजवा, विधायक बाबा बकाला साहिब स. संतोख सिंह भलाईपुर, डिप्टी कमिश्नर जनाब मुहम्मद इशफ़ाक के अलावा बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। राज्य स्तरीय समारोह के दौरान विशाल कीर्तन समागम के दौरान रागी सिंहों ने भक्त नामदेव जी की वाणी का गायन किया।शिरोमणि भक्त श्री नामदेव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर संंगत को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि शिरोमणि भक्त नामदेव जी भक्ति लहर के प्रसिद्ध संत हुए हैं और आप जी ने अपनी वाणी में ऊँच-नीच के फासले को ख़त्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भक्त नामदेव जी की वाणी के 61 शबद 18 रागों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं, जो कुल मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं। डॉ. वेरका ने कहा कि भक्त नामदेव जी का समूचा जीवन और उनकी वाणी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है और हर प्राणी मात्र को इससे सीख लेनी चाहिए।

इस मौके पर डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. चरणजीत सिंह चन्नी ने उनको कह कर भेजा है कि घुमाण की संगत द्वारा जो भी माँग की जाए उसे पूरा किया जाए और संगत की माँग पर मुख्यमंत्री द्वारा वह ऐलान करते हैं कि पंजाब सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपए की लागत से घुमाण में भक्त नामदेव भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अनुदान बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। डॉ. वेरका ने कहा कि हलका श्री हरगोबिन्दपुर के विकास के लिए जो भी फंड ज़रुरी हैं उन सम्बन्धी एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा जाए, वह भी पूरा कर दिया जाएगा। डॉ. वेरका ने प्रकाश पर्व सम्बन्धी राज्य स्तरीय समारोह की सफलता की खुशी में कल तारीख़ 15 नवंबर 2021 को बटाला तहसील में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया। इस मौके पर डॉ. वेरका ने श्री नामदेव दरबार, गुरुद्वारा श्री तपियाणा साहिब और भट्टीवाल के गुरुद्वारा साहिब में भी माथा टेका।इससे पहले विधायक स. बलविन्दर सिंह लाडी ने भी संगत को भक्त जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी और हलके एवं ख़ासकर नामदेव नगर घुमाण में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी संगत के साथ साझा की। विधायक स. फ़तेहजंग सिंह बाजवा और विधायक स. संतोख सिंह भलाईपुर ने भी संगत को पवित्र पर्व की बधाई दी। श्री नामदेव दरबार कमेटी द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, विधायक बलविन्दर सिंह लाडी, विधायक फ़तेह जंग सिंह बाजवा, विधायक संतोख सिंह भलाईपुर, डिप्टी कमिश्नर जनाब मुहम्मद इशफ़ाक का सम्मान किया गया।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जनाब मुहम्मद इशफ़ाक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास स. बलराज सिंह, एस.डी.एम. बटाला राम सिंह, एस.पी. गुरप्रीत सिंह, डी.डी.पी.ओ. हरजिन्दर सिंह संधू, ऐक्सीन हरजोत सिंह, श्री नामदेव दरबार (रजिस्टर) के प्रधान तरसेम सिंह बावा, सरपंच घुमाण नरिन्दर सिंह निन्दी, हरविन्दर सिंह हैरी, नगर काउंसिल श्री हरगोबिन्दपुर के प्रधान नवदीप सिंघ पन्नू, साहिब सिंह मंड, सचिव सुखजिन्दर सिंह लाली, हाऊसफैड पंजाब के चेयरमैन साहिब सिंह मंड, उप सचिव मनजिन्दर सिंह बिट्टू, संतोख सिंह बावा, मैनेजर तरलोचन सिंह धामी, सरबजीत सिंह बावा, सरपंच गुरदीप सिंह हरदान, हरपाल सिंह हरपुरा के अलावा बड़ी संख्या में इलाके की संगत उपस्थित थी।

 

Tags: Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Dr. Raj Kumar Verka , Balwinder Singh Laddi , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD