Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा 19 नवंबर को दास्तान-ऐ-शहादत थीम पार्क और हेरिटेज स्ट्रीट का किया जाएगा उद्घाटन

ऐसे दुर्लभ अवसर जि़ंदगी में एक बार ही आते हैं : चरणजीत सिंह चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Chamkaur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा 19 नवंबर को दास्तान-ऐ-शहादत थीम पार्क और हेरिटेज स्ट्रीट का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पल को यादगार बनाने के लिए आज निजी तौर पर समूची तैयारियों का जायज़ा लिया।मुख्यमंत्री ने पर्यटन, परिवहन, स्थानीय सरकारें, सूचना एवं लोक संपर्क, स्वास्थ्य और पुलिस विभागों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारी नौजवान पीढ़ीयों को हमारे गौरवमयी अतीत के साथ जोडऩे के लिए यह ऐतिहासिक प्रोजैक्ट एक सेतु का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्लभ अवसर जीवन में एक बार ही आते हैं, इसलिए इनको पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित धार्मिक नेताओं और राजनीतिक शख़्िसयतों के साथ हेरिटेज स्ट्रीट के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक होंगे।इस मौके पर भूरड़े वाला चौक (नज़दीक दाना मंडी) से गुरुद्वारा साहिब तक पूरे धार्मिक उत्साह और खालसाई जाहो-जलाल के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आगे गतका पार्टियाँ और घोड़े रिवायती सिख मार्शल आर्ट में अपने जौहर दिखाएंगे। इस शोभा यात्रा में बैंड, नगाड़े (ढोल), हाथी और घोड़ा भी शामिल होंगे।श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग 19 नवंबर को सुबह 9:30 बजे थीम पार्क में डाले जाएंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि राज्यपाल थीम पार्क में शानदार ढंग से तैयार की गई गैलरियों का दौरा भी करेंगे। कुल 11 गैलरियाँ पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी से लेकर महान सिख योद्धा बाबा बन्दा सिंह जी बहादुर तक सिख इतिहास और गौरवमई विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करेंगी और यहाँ की पेशकारियां दर्शकों को एक शानदार अनुभव देंगी और उनको उस युग में ले जाएंगी जब यह घटनाएँ वास्तव में घटी थीं। इस मौके पर प्रसिद्ध सिख नेता और धार्मिक शख़्िसयतें भी उपस्थित रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने एक गैलरी में सिख इतिहास के बारे में ऑडियो-विजुअल पेशकारी भी देखी।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को एलईडी स्क्रीनों के निर्विघ्न कामकाज को सुनिश्चित बनाने की जि़म्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कमिश्नर नगर निगम मोहाली शाम के समागम के इंचार्ज होंगे।इस मौके पर अन्यों के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल, स्थानीय सरकारें विभाग के प्रमुख सचिव अजोए कुमार सिन्हा, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर पर्यटन कंवलप्रीत कौर बराड़, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी और एसएसपी विवेक शील सोनी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Chamkaur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD