Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खुली आलोचना लोकतांत्रिक कांग्रेस का अटूट हिस्सा, मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू के स्वरूप 2022 में 80 से अधिक सीटों का रिकॉर्ड बनाएंगे : अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग

कहा, राहुल गांधी आलोचना स्वीकार करते हैं; मुद्दा उठाने पर मुझे मुलाकात के लिए देते हैं अधिक समय

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने आज दोहराया कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रधान स. नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व अधीन कांग्रेस 2022 के मतदान में बड़ी जीत हासिल करेगी।श्री वडि़ंग ने राज्य व्यापी सडक़ सुरक्षा मुहिम की शुरूआत के बाद यहाँ मीडिया को संबोधन करते हुए कहा, ‘‘हम अगले साल 80 से अधिक सीटें जीतकर पंजाब विधान सभा में नया रिकॉर्ड कायम करेंगे।’’ पार्टी के अंदर किसी भी तरह की फूट की अफ़वाहों को सिरे से नकारते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि खुली आलोचना कांग्रेस के सिद्धांत का हिस्सा है और जब भी मैं कोई मुद्दा उठाता हूँ तो राहुल गाँधी मुझे अधिक समय देते हैं और मेरी बात सुनते हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य को तरक्की की नई बुलन्दियों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के संकल्प को देख लिया है और एक बार फिर कांग्रेस के हक में निर्णायक फैसला देंगे।पद संभालने के बाद पिछले छह हफ़्तों के दौरान अपने विभाग की उपलब्धियाँ गिनाते हुए श्री वडि़ंग ने कहा कि राजस्व में रोज़ाना के 1 करोड़ रुपए की वृद्धि सभी पंजाबियों के लिए पारदर्शी और कुशल सेवाओं को सुनिश्चित बनाने की प्रक्रिया की शुरूआत है।

पंजाब के साधनों की लूट में बादलों के साथ मिलीभगत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को निशाने पर लेते हुए श्री वडि़ंग ने कहा कि 6600 करोड़ रुपए के राजस्व की चोरी हुई है, जो हमारे राज्य की तरक्की और विकास के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए थी।श्री वडि़ंग ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार के प्रमुख के तौर पर कैप्टन अमरिन्दर इस गड़बड़ी के लिए सीधे तौर पर जि़म्मेदार हैं।श्री वडि़ंग ने कहा कि यदि मैं पिछले साढ़े 14 सालों से रोज़ाना का 1 करोड़ रुपए की संख्या का हिसाब करूँ तो मेरे राज्य का बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाबियों के सामने सच लाने के लिए एक विशेष जाँच टीम (एस.आई.टी) द्वारा पुरानी किसी भी गैर-वाजिब कार्रवाई की गहराई से जाँच की जाएगी।जालंधर में ठेके पर चल रही बसों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने संबंधी पूछे जाने पर मंत्री ने आर.टी.ए. को इसकी जाँच करके उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करने के लिए कहा।पंजाब के हकों के प्रति दोगले स्टैंड के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए श्री वडि़ंग ने कहा कि बादलों को दिल्ली एयरपोर्ट तक बसें चलाने की इजाज़त देकर पंजाब सरकार की बसों को आज्ञा न देना केजरीवाल के असली रंग और बादलों के साथ उसकी मिलीभगत को नंगा करता है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD