Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

तमिल निर्देशक मणिकंदन की 'कडैसी विवसाई' सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Manikandan, Kadaisi Vivasayi, Vijay Sethupathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

जाने-माने तमिल निर्देशक मणिकंदन की फिल्म 'कडैसी विवसाई' सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म में अभिनेता विजय सेतुपति इसमें मुख्य भूमिका में हैं। 'कडैसी विवसाई' (द लास्ट फार्मर), जिसे खुद मणिकंदन ने लिखा, शूट किया, निर्देशित और निर्मित किया है, पिछले कुछ समय से रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में इल्याराजा का संगीत और थोटा थरानी का कला निर्देशन है। फिल्म दिसंबर 2019 में ही लगभग तैयार हो गई थी। निमार्ताओं ने तब एक ट्रेलर जारी किया था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी पैदा की थी। हालाँकि, उसके बाद, महामारी फैल गई और फिल्म की रिलीज में देरी होती रही। एक समय पर, यह घोषणा की गई थी कि फिल्म इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी।

इन परिस्थितियों के बीच फिल्म के रंगकर्मी जी बालाजी के एक ट्वीट ने प्रशंसकों और दर्शकों के बीच उम्मीदों को फिर से जगा दिया है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बालाजी ने ट्वीट किया, "'कडैसी विवसाई' का प्रिंट चेक हो गया है।" ट्वीट से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर प्रिंट की जांच की जा रही है, तो इसका मतलब है कि फिल्म सिनेमाघरों के लिए तैयार की जा रही है। निर्देशक मणिकंदन को उनकी पिछली फिल्मों जैसे 'काका मुत्तई', 'कुत्रमे ठंडानई' और 'आंदावन कट्टलाई' के लिए जाना जाता है। तीनों फिल्मों को समीक्षकों द्वारा सराहा गया, जिसमें 'काका मुत्तई' ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'कडैसी विवसाई' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विजय सेतुपति ने फिल्म का सह-निर्माण किया है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Manikandan , Kadaisi Vivasayi , Vijay Sethupathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD