Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

म्यूजिक वीडियो के कारण अब मध्य पूर्व में भी बढ़ रहे मेरे प्रशंसक : उर्वशी रौतेला

Urvashi Rautela, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Nov 2021

Last updated on: Nov 13, 2021, 00:00 IST

मॉडल से अभिनेत्री बनी उर्वशी रौतेला का कहना है कि समय के साथ ही मध्य पूर्व में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है, जिसका प्रमुख कारण उनकी म्यूजिक वीडियो हैं। उर्वशी को उनकी फिल्मों के अलावा हाल ही में सामने आई 'वर्साचे बेबी' सहित शानदार म्यूजिक वीडियो के लिए भी जाना जाता है। अभिनेत्री फिलहाल तीन फिल्मों के प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वह आगे कहती हैं कि इतनी व्यापक पहुंच से उन्हें निकट भविष्य में अपनी पसंद की फिल्मों के साथ प्रयोग करने में मदद मिलती है। उर्वशी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि समय के साथ और जितने संगीत वीडियो में मैं दिखाई दी, मध्य पूर्व के लोग मुझे जानने लगे हैं और अरब दुनिया में मुझे वहां एक बड़ा प्रशंसक आधार मिल गया है। हर बार जब मैं वहां जाती हूं, तो कई देशों - मिस्र, लेबनान, ओमान, कतर, दुबई - लोग मुझे और हमारे बॉलीवुड संगीत को उन वीडियो के कारण पहचानते हैं। इसलिए यह एक बहुत अच्छा एहसास है।"अभिनेत्री ने हाल ही में अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ 'वर्साचे बेबी' नामक संगीत वीडियो में भी काम किया है। 

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं और दुनियाभर में लोग इसे पसंद कर रहे हैं।अभिनेत्री ने कहा, "रमजान के साथ 'वसार्चे बेबी' गाने के लिए मेरा सहयोग वास्तव में विशेष है, क्योंकि यह हाल के दिनों में निर्मित सबसे महंगे संगीत वीडियो में से एक है और वह एक बहु-प्रतिभाशाली व्यक्ति है। वह मिस्र से हैं और एक बेहतरीन अभिनेता, संगीतकार और प्रोड्यूसर हैं। हमारा सहयोग 2019 में होने वाला था, लेकिन यह अमल में नहीं आया और फिर वैश्विक महामारी हो गई। हालांकि, यह एक शानदार समय की शुरुआत है और अब मेरे पास दिलचस्प फिल्म प्रोजेक्ट्स और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के तौर पर भी काम हैं।" इसी साल उर्वशी 'तेरी लोड वे', 'एक लड़की भीगी भागी सी' और 'डूब गए' जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ 'इंस्पेक्टर अविनाश' नामक वेब सीरीज पर काम समाप्त कर दिया है और वह फिलहाल फिल्म 'दिल है ग्रे' पर काम कर रही हैं, जिसमें विनीत कुमार और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी हैं। हिंदी फिल्मों और शो के अलावा, वह तमिल में सरवना के साथ फिल्म 'द लीजेंड' से भी डेब्यू कर रही हैं। वह बहुभाषी फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी नजर आएंगी। 

 

Tags: Urvashi Rautela , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD