Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मिंत्रा फैशन सुपरस्टार का सीजन 3 मिंत्रा स्टूडियो और वूट पर लॉन्च

Fashion, Designer, Design, Fashion Designer, Myntra Fashion Superstar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 11 Nov 2021

Last updated on: Nov 11, 2021, 00:00 IST

फैशन ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी मिंत्रा ने गुरुवार को घोषणा की है कि डिजिटल फैशन रियलिटी शो - मिंत्रा फैशन सुपरस्टार (एमएफएस) का सीजन 3 लॉन्च हो गया है। मिंत्रा फैशन सुपरस्टार देश के डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को जजों व दर्शकों के सामने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करेंगे तथा समुदाय पर गहरा प्रभाव छोड़ने और उनके ²ष्टिकोण में परिवर्तन लाने का अवसर भी प्रदान करेंगे। दर्शक 8 भाग की सीरीज में डिजिटल और पूरी तरह से खरीदारी योग्य रियलिटी फैशन शो देख सकते हैं, क्योंकि इस साल का जश्न और ज्यादा बड़ा व बेहतर होगा। इसमें प्रतियोगियों के असली जीवन की झलकियां दिखेंगी और वो पूरे देश के दर्शकों के साथ जुड़कर संवाद कर सकेंगे। इस सीजन की थीम 'आई वियर माई स्टोरी' है।

 मिंत्रा में सोशल कॉमर्स मामलों के वीपी और बिजनेस हेड अचिंत सेतिया ने एक बयान में कहा, "अपने तीसरे संस्करण (एडिशन) में प्रवेश करने के साथ ही मिंत्रा फैशन सुपरस्टार अब सबसे बहुप्रतीक्षित डिजिटल फैशन रियलिटी शो है। यह विशेष रूप से देश के सोशल मीडिया-प्रेमी और फैशन के प्रति जागरूक युवाओं के लिए एक शानदार डिजिटल फैशन रियलिटी शो है, जो कि अपने कुछ समकक्षों को देखने और उनके साथ जुड़ने के लिए है, क्योंकि वे प्रासंगिक, अति आवश्यक और मनोरंजक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।" मिंत्रा फैशन सुपरस्टार (एमएफएस) न केवल देश भर के डिजिटल प्रभावशाली लोगों को जजों और दर्शकों के सामने अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि मानसिकता को बदलने और समुदाय पर एक बड़ा प्रभाव पैदा करने का अवसर भी देगा। 

मिंत्रा ऐप के माध्यम से पहली बार वूट एवं मिंत्रा स्टूडियो पर प्रसारित हो रहे इस बहुप्रतीक्षित डिजिटल रियलिटी शो में भारत के चहेते इन्फ्लुएंसर या प्रभाव छोड़ने वाले कुशा कपिला, आशना श्रॉफ, अंकुश बहुगुणा और संतू मिश्रा ज्यूरी पैनल में शामिल होंगे, जिनका नेतृत्व फैशन के दिग्गज मनीष मल्होत्रा करेंगे। वायकॉम-18 डिजिटल वेंचर्स के एवीओडी (वूट) के प्रमुख चनप्रीत अरोड़ा ने कहा, "हम मिंत्रा फैशन सुपरस्टार के तीसरे संस्करण के लिए मिंत्रा के साथ गठजोड़ को लेकर उत्साहित हैं। वूट और मिंत्रा दोनों ही भारत में पॉप कल्चर को आकार देने में सबसे आगे रहे हैं। एक ब्रांड के रूप में जो युवाओं के साथ ²ढ़ता से प्रतिध्वनित होता है, मिंत्रा के साथ हमारा जुड़ाव हमें अपनी संयुक्त ताकत का लाभ उठाने की अनुमति देगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शो महत्वपूर्ण पहुंच और स्तर हासिल करे।" एमएफएस सीजन-3 की शुरुआत 12 प्रतिभाशाली प्रतियोगियों के साथ हुई है, जो 45 मिनट के आठ एपिसोड के माध्यम से भारत के अगले बड़े फैशन इन्फ्लुएंसर के प्रतिष्ठित खिताब के लिए संघर्ष करेंगे। 

प्रतियोगिता में ग्रैंड फिनाले तक के सभी एपिसोड काफी प्रभावशाली रहने वाले हैं, जहां ज्यूरी मेंबर्स की ओर से अपने पसंदीदा प्रभावशाली व्यक्ति को मिंत्रा फैशन सुपरस्टार के खिताब से नवाजा जाएगा। इस सीजन में, प्रभावशाली लोग इंटरैक्टिव लाइव वीलॉग्स के माध्यम से दर्शकों को भी शामिल करेंगे, जो कि किसी भी पारंपरिक प्रतियोगिता से कहीं अधिक आकर्षक होने वाला है। ज्यूरी मेंबर्स शो में प्रभावशाली लोगों को स्कोर देने के लिए उनके प्रदर्शन को 'लाइक' करेंगे। थीम 'आई वियर माई स्टोरी' किसी भी व्यक्तित्व के पीछे की वास्तविक कहानी को सामने लाना है। यानी प्रतियोगी इस शो के दौरान अपनी एक अलग और आकर्षक कहानी पेश करेगा। कंपनी का कहना है कि इस डिजिटल दुनिया में, ज्यादातर लोग कैमरा और अन्य ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हुए वह सभी चीजें सामने नहीं लाते हैं, जो कि असली होती हैं। 'आई वियर माई स्टोरी' की पीछे का उद्देश्य यही है कि इससे जुड़े व्यक्ति अपने आप के प्रति सच्चे एवं ईमानदार रहते हुए फैशन के माध्यम से अपनी खुद की शैली और अपने जीवन के रोमांचक सफर को बयां करेंगे।कंपनी के अनुसार, यह अपनी सभी अंतर्निहित कमियों और संघर्षों को भी सामने लाएगा, जो कि नए फैशन और सौंदर्य सामग्री के माध्यम से व्यक्त किया जाएगा। एमएफएस सीजन-3 के लिए चुने गए 12 प्रतियोगी देश भर में विभिन्न पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं और सभी के पास पास एक अलग शैली है और इसके साथ ही वे असंख्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।

 

Tags: Fashion , Designer , Design , Fashion Designer , Myntra Fashion Superstar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD