Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

राजस्थान की मानिका विश्वकर्मा ने जीता 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2025' का ताज

थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Fashion
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 11:15 IST

राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली मानिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब वे 74वीं मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का आयोजन सोमवार रात जयपुर में हुआ था, जहां पूरे देश से आई 48 प्रतिभागियों ने इस खिताब के लिए मुकाबला किया था। 

मुकाबले में एक से एक प्रतियोगी शामिल हुए, लेकिन इसमें राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं। उन्होंने अपनी शालीनता, आत्मविश्वास और खूबसूरती से बाकी सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। वहीं, तान्या शर्मा फर्स्ट रनर-अप रहीं। 

बता दें, यह शानदार इवेंट जयपुर के सीतापुरा में हुआ था, जहां हजारों लोग उपस्थित थे। इस आयोजन को निखिल आनंद, अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला और फिल्म निर्माता फरहाद सामजी ने जज किया था। वहीं, निखिल ने बताया कि जयपुर में ये इवेंट इसलिए बनाया गया है ताकि इस आयोजन के जरिए शहर की समृद्ध कला और संस्कृति को दिखाया जा सके। 

ये शाम सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रही, बल्कि मनोरंजन से भी भरपूर थी। प्रतियोगियों ने मंच पर कई सुपरहिट गानों जैसे 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना', 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई', और 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर शानदार प्रस्तुति दी थी। जब 'सैयारा' और 'दमादम मस्त कलंदर' जैसे गाने बजे, तो पूरा माहौल झूम उठा और लोग गानों पर झूमने लगे। 

इस बार की प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली जैसे कई राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सभी ने अपनी अनूठी प्रतिभा दिखाई, लेकिन मानिका की शालीनता और बुद्धिमानी ने जजों का दिल जीत लिया। 

अब मनिका उन भारतीय सुंदरियों की सूची में शामिल हो गई हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। वहीं, पूरे देश को उम्मीद है कि वे थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराएंगी।

 

Tags: Fashion

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD