Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परिवहन विभाग की रोज़ाना की आमदनी में 1 करोड़ रुपए की वृद्धि : अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग

सितम्बर की अपेक्षा अक्टूबर महीने के दौरान विभाग की आमदनी में 31.15 करोड़ रुपए (42 प्रतिशत) का इज़ाफा दर्ज किया गया

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Nov 2021

Last updated on: Nov 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने आज बताया कि टैक्स चोरों, गैर-कानूनी गतिविधियों और बिना पर्मिट वाले बस ऑपरेटरों पर नकेल कसने से विभाग की रोज़ाना की आमदनी में 1 करोड़ रुपए से भी अधिक का इज़ाफा होना शुरू हो गया है।यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कॉन्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री राजा वडि़ंग ने बताया कि परिवहन विभाग की आमदनी दिनों-दिन बढ़ रही है, जो अब 100.48 लाख रुपए रोज़ाना तक पहुंच चुकी है। विभाग के पिछले दो महीनों की आमदनी का हवाला देते हुए मंत्री ने बताया कि सितम्बर 2021 में पी.आर.टी.सी. की आमदनी 39.01 करोड़ रुपए और पंजाब रोडवेज़ की आमदनी 34.15 करोड़ रुपए थी, जो अक्टूबर महीने के दौरान बढक़र क्रमवार 54.74 करोड़ और 49.57 करोड़ रुपए हो गई।श्री राजा वडि़ंग ने बताया कि दोनों संस्थानों की सितम्बर महीने की कुल 73.16 करोड़ की आमदनी के मुकाबले अक्टूबर महीने में 42.57 प्रतिशत (31.15 करोड़ रुपए) के वृद्धि से यह कमाई 104.31 करोड़ रुपए रही। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थानों से आज के दिन तक की रोज़ाना की आमदनी 100.48 लाख रुपए हो रही है।विभाग की बढ़ी आमदनी की पिछले समय से तुलना करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ के 10 वर्षीय कार्यकाल समेत बस माफिया से छिपकर याराना निभाने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की साढ़े 4 साल की समझौतावादी सरकार के कुल 5220 दिनों की राशि करीब 5200 करोड़ रुपए बनती है, जो सरकारी खजाने की खुलेआम लूट है।’’ उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि से अपनी जेबें भरने वाले कभी भी लोक हितैषी नहीं हो सकते।

लोगों की सेवा के नाम पर सरकारें बनाकर बस माफिया के द्वारा अपने कारोबार में वृद्धि कर रहे राजनीतिज्ञों के राज़ खोलते हुए कैबिनेट मंत्री राजा वडि़ंग ने कहा कि ‘‘राज नहीं सेवा’’ वाले शिरोमणि अकाली दल ने लूटने के मामले में अहमद शाह अब्दाली को भी मात दी है।राजा वडि़ंग ने बताया कि इसी तरह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत द्वारा वर्ष 2012 में मल्टीपल पर्मिटों के गैर-कानूनी विस्तार के विरुद्ध सुनाए गए फ़ैसले को सही मायनों में लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब जब हम इस फ़ैसलों को हू-ब-हू लागू करके करीब 1 लाख किलोमीटर से अधिक के गैर-कानूनी विस्तार वाले 680 मल्टीपल पर्मिट रद्द किए गए हैं, तो राज्य सरकार को अक्टूबर महीने के दौरान 42 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से करीब 42 लाख रुपए रोज़ाना का लाभ होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर गैर-कानूनी वृद्धि वाले पर्मिटों को वर्ष 2012 से लेकर 2021 के अरसे के दौरान रद्द किया जाता तो रोज़ाना की 42 लाख रुपए के हिसाब से 9 वर्षों के 3285 दिनों की करीब 1380 करोड़ रुपए की राशि सरकारी खजाने में जाती और लोगों के कल्याण पर ख़र्च की जाती। श्री राजा वडि़ंग ने कहा कि इस तरह कुल 6580 करोड़ रुपए की राशि सीधे तौर पर सरकारी खजाने को चूना लगाकर बस माफिया से साँठ-गाँठ वाले राजनीतिज्ञों और माफिया गठजोड़ द्वारा अपनी जेबों में डाली गई।उन्होंने कहा कि अगर 6600 करोड़ रुपए खजाने में गए होते तो इससे 24,000 नई बसें खऱीदी जा सकती थीं और इन बसों के लिए 50,000 चालक-कंडक्टर और स्टाफ भर्ती किया जा सकता था, परिवहन विभाग के बुनियादी ढांचे में अथाह सुधार लाया जा सकता था और राज्य के हर गाँव से 2 नई बसें चलाई जा सकती थीं।श्री राजा वडि़ंग ने विशेष तौर पर कहा कि इस घोटाले की जाँच विशेष जाँच टीम (एस.आई.टी.) बनाकर की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले हर शख्स, चाहे वह कोई नेता हो या अधिकारी, को बख़्शा नहीं जाएगा।श्री राजा वडि़ंग ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक बिना टैक्स का भुगतान किए चलने वाली, बिना पर्मिट और अन्य उल्लंघनाएँ करके 304 बसों को ज़ब्त किया गया है, जबकि 64 बसों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बरती जा रहीं सख़्त कार्यवाहियों के कारण अब तक 7 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली हुई है। मंत्री ने बताया कि इस समय पी.आर.टी.सी. की 1100 और पंजाब रोडवेज़ की 1550 बसें राज्य की सडक़ों पर चल रही हैं, जिनमें जल्द ही 842 और नई बसें शामिल होंगी।इस मौके पर परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट श्री परमजीत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD