Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने पी.टी.यू में अति आधुनिक तकनीकी इंस्टीट्यूट के लिए 10 एकड़ ज़मीन देने का एलान किया

तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को रोज़गार और उद्योगों को कौशल कामगार उपलब्ध करवाने के लिए करवाई "इंडस्ट्रियल मीट

Rana Gurjit Singh, Rana Gurjeet Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 10 Nov 2021

Last updated on: Nov 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के तकनीकी शिक्षा, फूड प्रोसैसिंग और जल संभाल मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से आई.के. गुजराल पंजाब टैकनीकल यूनिवर्सिटी में अति आधुनिक तकनीकी इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 10 एकड़ ज़मीन दी जाएगी, जिससे उद्योग की ज़रूरत अनुसार कौशल मानवीय स्रोत पैदा किए जा सकें। आज यहाँ आई.के गुजराल पंजाब टैकनीकल यूनिवर्सिटी में जालंधर, कपूरथला और फगवाड़ा के 100 से ज़्यादा उद्योगपतियों के साथ पंजाब टैकनीकल शिक्षा विभाग की तरफ से उद्योगपतियों के साथ विचार-विर्मश के लिए करवाए गए विशेष सैशन दौरान बोलते हुए उद्योगपतियों की माँग पर कैबिनेट मंत्री ने यह ऐलान किया ।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से आई.टी.आई, पोलीटेकनिक और अन्य तकनीकी संस्थानों में पढ़ते लाखों विद्यार्थियों को रोज़गार के अवसर देने और उद्योग को कौशल कामगार देने के उदेश्य से यह प्रयत्न शुरू किए गए है।उन्होंने उद्योगपतियों के साथ खुले विचार-विर्मश दौरान अलग - अलग उद्योगों जैसे कि स्पोर्टस, लैदर, आटो मोबायल के प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से उनके सुझाव अनुसार आई.टी.आई के सिलेबस में भी बदलाव किये जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की सभी 359 आई.टी.आईज़ में औद्योगिक मैनेजमेंट समितियों को कार्यशील किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों को कहा कि वह अपनी, ज़रूरतों के बारे में जानकारी दे, जिससे उन पर तुरंत कार्यवाही की जा सके। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि राज्य में 27 नई आई.टी.आईज़ जल्द शुरू की जा रही है। इससे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और पी.टी.यू के उप कुलपति श्री रमेश कुमार गैंता ने "उद्योग कोलो आस " विषय पर बात करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग और उद्योगों को मिल कर साफ्ट स्किल विकसित करने की तरफ ज़ोर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय स्रोतों के सभ्य प्रयोग के लिए आई.टी.आई के ट्रेनरों को औद्योगिक ईकाईयों में भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

जालंधर पश्चिमी से विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर में लैदर इंस्टीट्यूट के नवीनीकरन का मुद्दा उठाया।सैशन दौरान उद्योगपतियों की तरफ़ से बोलते हुए सावी इंटरनैशन के प्रतिनिधि श्री मुकल वर्मा ने तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से उद्योगपतियों के साथ विचार -विर्मश को सार्थक कदम बताते हुए कहा कि इससे स्पोर्टस इंडस्ट्री में मौजूद संभावनायों को रोज़गार के अवसर में बदला जा सकेगा। उन्होंने डिज़ाइन में नए कोर्स शुरू करने और बुनियादी ढांचे के विकास की तरफ भी ध्यान देने की माँग रखी।सी.आई.आई जालंधर के प्रधान उद्योगपति तुषार जैन ने कहा कि राज्य के तकनीकी संस्थानों का कोर्स अंतराष्ट्रीय मापदण्डों और उद्योगों की ज़रूरत पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जालंधर में ही 15 हज़ार से ज़्यादा मध्यम और छोटे उद्योग रजिस्टर हुए है,जोकि रोज़गार के अवसर की असली तस्वीर पेश करते है। उन्होंने युवाओं की तरफ से बड़ी स्तर और हो रहे प्रवास को चुनौती बताते हुए रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कौशल विकास के लिए चुके जाने वाले हर कदम में उद्योगपति पूर्ण सहयोग दे।इससे पहले तकनीकी शिक्षा विभाग की डायरैक्टर तनेगा कश्यप ने विभाग की तरफ से चलाई जा रही तकनीकी संस्थानो और उनकी कारगुज़ारी के इलावा भविष्य की योजना बंदी के बारे में पावर प्वाईंट के द्वारा जानकारी दी।इस अवसर पर अनेकों उद्योगपतियों ने विचार विर्मश में भाग ले कर उद्योग को आने वाली मुश्किलों के बारे में बताया, जिस पर कैबिनेट मंत्री की तरफ से उद्योग को पंजाब सरकार की तरफ़ से हर संभव सहायता प्रदान करने की वचनबद्धता दोहराई गई।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्रीमती दीप्ति उप्पल, अतिरिक्त डायरैक्टर मोहनबीर सिंह और दलजीत कौर के इलावा बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurjit Singh , Rana Gurjeet Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD