Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राणा गुरजीत द्वारा सिंचाई के लिए भूमिगत पाईप लाईन बिछाने के लिए 10 करोड़ रुपए जारी करने के निर्देश

Rana Gurjit Singh, Rana Gurjeet Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Kapurthala, State Level Sanctioning Committee, SLSC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Nov 2021

Last updated on: Nov 01, 2021, 00:00 IST

राज्य में सिंचाई के लिए भूमिगत पाईप लाईन बिछाने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता देने के मद्देनजऱ बाग़बानी, मृदा और जल संरक्षण मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने आज डायरैक्टर कृषि और किसान कल्याण, पंजाब को आर.के.वी.वाइ और सी.डी.पी. के अधीन सिंचाई के लिए भूमिगत पाईप लाईन बिछाने के लिए प्रवानित प्रोजेक्टों को तुरंत लागू करने के लिए चीफ़ कंजरवेटर आफ सुआइल, पंजाब को 10 करोड़ रुपए जारी करने के निर्देश दिए।आज यहां एक उच्च-स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह वित्त कमिशनर (कृषि) के द्वारा वित्त विभाग के विचार के लिए आरकेवीवाइ और सीडीपी फंडों को तुरंत जारी करने के लिए प्रस्ताव पेश करें। उन्होंने कहा कि मृदा और जल संरक्षण विभाग के प्रवानित प्रोजेक्टों के लिए बकाया फंड भी जल्द से जल्द जारी किये जाएंगे।

मंत्री ने हिदायत की कि राज्य में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आर.के.वी.वाइ. /सी.डी.पी. के अंतर्गत प्रवानित बाग़बानी प्रोजैक्ट को प्रमुख प्राथमिकता दी जाये और इसलिए ज़रुरी फंड बाग़बानी विभाग को जारी किये जाएँ।राजेश वशिष्ट, चीफ़ कंजरवेटर आफ सुआइल, पंजाब ने मंत्री को बताया कि मृदा और जल संरक्षण विभाग 2007-08 से राज्य स्तरीय मंजूरी कमेटी(एसएलएससी) की तरफ से सिंचाई के लिए भूमिगत पाईप लाईन बिछाने सम्बन्धी विभिन्न प्रवानित प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता मुहैया करवा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कुल 103.36 करोड़ रुपए की राशि जारी की जानी है जिसमें आर.के.वी.वाई. के लिए 95.78 करोड़ रुपए और सीडीपी के लिए 7.58 करोड़ की राशि शामिल है।

 

Tags: Rana Gurjit Singh , Rana Gurjeet Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Kapurthala , State Level Sanctioning Committee , SLSC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD