Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहीद सिपाही मंजीत सिंह का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विधायक अरुण डोगरा, डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी व अन्य शख्सियतों सहित सैंकड़ों लोगों की ओर से नम आंखों से शहीद को विदायगी

Sepoy Manjit Singh, Obituary, Khera Kotli, Dasuya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खेड़ा कोटली (दसूहा) , 01 Nov 2021

Last updated on: Nov 01, 2021, 00:00 IST

शहीद सिपाही मंजीत सिंह का आज उनके गांव खेड़ा कोटली में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, इस मौके पर शहीद के भाई अवतार सिंह ने चिता को अग्नि दी।शहीद मंजीत सिंह के परिवार में उनके माता-पिता, चार बहने व एक भाई मौजूद है। गांव के श्मशानघाट में सैंकड़ों लोगों ने देश पर जान कुर्बान करने वाले सिपाही मंजीत सिंह को नम आंखों से अंतिम विदायगी दी,  जहां सेना की टुकड़ी की ओर से गार्ड आफ आनर भी दिया। सुबह साढ़े दस बजे के करीब शहीद की मृतक देह गांव पहुंचने पर चारो तरफ शोक की लहर दौड़ गई व अलग -अलग गांवों के लोगों के अलावा भारतीय सेना के अधिकारी, सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व अलग- अलग राजनीतिक शख्सियते भी शहीद को श्रद्धा के पुष्प भेंट करने की लिए पहुंची। 

वर्णनीय है कि सिपाही मंजीत सिंह 30 अक्टूबर को रात के समय ड्यूटी के समय एक धमाके के दौरान शहीद हो गए थे।शहीद के परिवार से दुख सांझा करते हुए विधायक अरुण डोगरा ने कहा कि देश की सेवा करते हुए दी सिपाही मंजीत सिंह की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। विधायक अरुण डोगरा, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी. कुलवंत सिंह हीर, जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कर्नल दलविंदर सिंह सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों के अलावा सैंकड़ों लोगों ने सिपाही मंजीत सिंह को श्रद्धाजंलि दी।वर्णनीय है कि पंजाब के मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की ओर से बीते दिन सिपाही मंजीत सिंह, जिसने नौशहरा सैक्टर में देश की सेवा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी, के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

                                         

 

Tags: Sepoy Manjit Singh , Obituary , Khera Kotli , Dasuya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD