Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

बसपा सत्ता में आकर सिख राजपूत भाईचारे की सभी मुश्किलों का समाधान करेगी : जसवीर सिंह गढ़ी

बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने बाबा बंदा सिंग बहादर की याद में चल रहे प्रोग्रामों में की शिरकत

Jasvir Singh Garhi, BSP, Bahujan Samaj Party, BSP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 27 Oct 2021

Last updated on: Oct 27, 2021, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने मायोपट्टी में बाबा बंदा सिंह बहादर की याद में चल रहे प्रोग्रामों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को नमन किया और बाबा बंदा सिंह बहादर जी के अंश-वंश, सिख राजपूत भाईचारे से सिरोपाओ की बख्शिश लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रैस से मुखातिब होते हुए सरदार गढ़ी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सत्ता में आकर सिख राजपूत भाईचारे की तमाम मांगों व मुश्किलों को तत्काल प्रभाव से मानते हुए सिख राजपूत भाईचारे का मान-सम्मान बहाल करेगी।सरदार गढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादर ने दशमेश पिता के सपनों का, इन गरीब सिखन को दूं पातशाही, का राज, ज़ुल्म की हकूमत सूबा सरहंद की ईंट से ईंट बजाकर पूरा करके दिखाया था। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादर ने पंजाब में जो राजपाठ लेकर आए वह गुरूओं के सपनों का बेगमपुरा था, जिसमें जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर बेजमीनों को जमीनें और गरीबों-बेसहारों को आसरा दिया गया और इसकी सबसे बड़ी उदाहरण है कि हजारों सालों से जमीदारी करते आ रहे जट्ट सिख भाईचारे को पहली बार जमीनों का मालिक बनाया गया और यह बाबा बंदा सिंह बहादर की बदौलत ही संभव हुआ।

स. गढ़ी ने आगे कहा कि आजादी के 74 सालों में देश पर शासन करती आ रही कांग्रेस व भाजपा जैसी पार्टियों ने अपने शासन में कभी भी सिख राजपूत भाईचारे को बनता मान-सम्मान नहीं दिया जबकि बहुजन समाज पार्टी की तो बसपा के संस्थापक साहिब कांशी राम जी ने साल 2002 में होशियारपुर विधानसभा का टिकट और अब 2022 में भी होशियारपुर विधानसभा का टिकट बसपा द्वारा सिख राजपूत भाईचारे को दिया गया है। जबकि इससे पहले कुलदीप परहार को 2002 व 2007 में आदमपुर से टिकट दिया गया था और साल 1991 में फगवाड़ा के नरूड़ गांव के सिख राजपूत भाईचारे से सुरजीत सिंह को आदमपुर से बसपा ने टिकट दी थी।स. गढ़ी ने बताया कि सिख राजपूत भाईचारे में से आते बहुत ही विद्वान, पीएचडी डा. वरिंदर परहार को बसपा ने होशियारपुर से टिकट देकर सिख राजपूत भाईचारे को विधानसभा में पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी है।स. गढ़ी ने कहा कि आज यहां पंडाल में आकर नतमस्तक होकर और लंगर छककर, चर्चा करते हुए उन्होंने आत्मिक-शांति और आनंद की अनुभूती की है वहीं यह भी समझा है कि सिख राजपूत भाईचारे को पिछले समय दौरान ओबीसी सूची में शामिल किया था जोकि सरकार का यह फैसला पुनर्मंथन की मांग करता है। सरदार गढ़ी ने सिख राजपूत भाईचारे को आश्वासन देते हुए कहा कि वे जल्द ही सिख राजपूत भाईचारे के बड़े नेताओं के साथ बातचीत करके उनकी मांगों व मुश्किलों को सुनकर व समझ कर सत्ता में आकर उनके समाधान का प्रबंध किया जाएगा।इस दौरान उनके साथ बसपा पंजाब के महासचिव हरभजन सिंह बलालों, जसवीर सिंह खालसा, राज कुमार पांछटा आदि शामिल थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , BSP , Bahujan Samaj Party , BSP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD