Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव ने मंडी लोकसभा क्षेत्र में उप-चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

Chief Secretary Himachal Pradesh, Ram Subhag Singh, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 27 Oct 2021

Last updated on: Oct 27, 2021, 00:00 IST

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने 30 अक्तूबर, 2021 को मंडी लोकसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज किन्नौर, लाहौल-स्पीति व कुल्लू जिला और चम्बा जिला के उप-मंडल पांगी का दौरा किया।किन्नौर जिला के रिकांगपियो में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने उन्हें भारत के निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों को अक्षरशः कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने और राज्य से बाहर से आने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबन्धों पर संतोष व्यक्त किया और आश्वास्त किया कि खराब मौसम के दौरान जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश और सेना के हेलिकाप्टरों की व्यवस्था की जाएगी। राम सुभग सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में कठिन भौगोलिक परिस्थितियां हैं। इसमें दूर-दराज और जनजातीय क्षेत्र भी शामिल हैं तथा यहां ऊंचाई वाले क्षेत्र में ताजा बर्फबारी की सम्भावनाएं हैं। इसके दृष्टिगत उन्होंने निर्बाध मतदान के अलावा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को पर्याप्त संख्या में श्रम शक्ति और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान सामग्री और मतदान दलों का दूर-दराज में स्थापित मतदान केंद्रों में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने निर्वाचन के लिए सुरक्षा प्रबन्धों की जानकारी ली। उन्होंने स्थापित नाकों में कड़ी जांच तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में 129 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा मतदान दल अपने गंतव्य स्थलों के लिए 28 अक्तूबर को रवाना हो जाएंगे। इसके पश्चात उन्होंने मतगणना केंद्रों और स्ट्रांग रूम का जायजा भी लिया।जिला कुल्लू के भुंतर में अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन, मतदान दलों के लिए प्रबन्ध, मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि जिला के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी में मतदान के लिए उचित प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं। कुल्लू जिला में कुल 604 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें छह अति संवेदनशील और 55 संवेदनशील केन्द्र शामिल हैं।इससे पूर्व, मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उप चुनाव से सम्बन्धित विभिन्न प्रबन्धों की समीक्षा के लिए जिला चम्बा की पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ का दौरा किया। आवासीय आयुक्त बलवान चंद ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि पांगी क्षेत्र में 37 मतदान केन्द्र हैं।राम सुभग सिंह ने घाटी में ताजा बर्फबारी के दृष्टिगत प्रशासन को मतदान डयूटी के लिए तैनात कर्मियों के लिए रहने, खाने और ठहरने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Ram Subhag Singh , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD