Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सडक़ सुरक्षा को स्कूलों और कॉलेजों के सिलेबस का हिस्सा बनाया जाएगा : अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग

परिवहन विभाग द्वारा सम्बन्धित विभागों को लिखा जाएगा पत्र

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Oct 2021

Last updated on: Oct 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब में सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने और राहगीरों को सडक़ पर चलने संबंधी नियमों की पालना के प्रति पाबंद करने की मंशा से परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने 14 नवंबर को ‘‘नौ चालान डे’’ मुहिम चलाने के निर्देश दिए हैं। इस मुहिम के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों जैसे तेज रफ़्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना और ओवरलोडिंग आदि को रोका जाएगा, सडक़ सुरक्षा संबंधी यातायात के बारे में संक्षिप्त जानकारी राहगीरों के साथ साझा की जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर आम लोगों को सडक़ सुरक्षा सम्बन्धी पैंफ्लिट और बैज बाँटे जाएंगे।राज्य के सभी ब्लॉकों, जिलों और बड़े शहरों में 14 नवंबर, 2021 को शुरु की जाने वाली इस सडक़ सुरक्षा मुहिम की तैयारी का जायज़ा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री राजा वडि़ंग ने ज़ोर दिया कि सडक़ सुरक्षा को स्कूलों और कॉलेजों में सिलेबस का हिस्सा बनाया जाए और विद्यार्थियों का मुल्यांकन सडक़ सुरक्षा सामग्री के आधार पर ग्रेड से किया जाए नाकि एक ऑपशनल पाठ के तौर पर। उन्होंने लीड एजेंसी को निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों में सडक़ सुरक्षा को सिलेबस का हिस्सा बनाने के लिए स्कूल, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभागों को पत्र जारी किया जाए।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 14 नवंबर, 2021 को ‘‘नौ चालान डे’’ सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक मनाया जाएगा, जिस दौरान परिवहन विभाग और ट्रैफिक़ पुलिस के अधिकारी, इलाके के लोग प्रतिनिधियों के सहयोग और ग़ैर-सरकारी संगठनों और सिविल सोसायटी संस्थायों की सक्रिय भागीदारी से राहगीरों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि ग़ैर-सरकारी और सिविल सोसायटी संस्थाएं आम लोगों में सडक़ सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने के लिए पूरी तरह शामिल होते हुए हेल्मट बाँटेंगी और रैटरो रिफ़लैक्टिव टेप आदि भी लगाएंगी। 

बैठक में यह भी फ़ैसला किया गया कि राज्य में रेट्रो रिफ़लैक्टिव टेप, सडक़ संकेतों और अन्य सडक़ सुरक्षा उपकरणों को खऱीदने के लिए सडक़ सुरक्षा गतिविधियों के लिए बजट में आरक्षित अनुदान जारी करने के लिए राज्य सरकार से तुरंत तालमेल किया जाएगा।श्री राजा वडि़ंग ने सडक़ीय ढांचे से सम्बन्धित विभागों को सडक़ सुरक्षा गतिविधियों के लिए डी.पी.आर. में नई सडक़ों संबंधी किए गए बजट उपबंधों का पूरा प्रयोग करने के निर्देश दिए और विभागों को ग्रामीण और नगरपालिका सडक़ों पर पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए सांकेतिक बोर्डों और चिह्नों में सुधार लाने की हिदायत की। इस सम्बन्धी लीड एजेंसी द्वारा समूह अथॉरिटी को पत्र लिखा जाएगा।बैठक में पंजाब के लगभग सभी जिलों से विधायकों और यूथ कांग्रेस के नेताओं समेत महिला कांग्रेस नेता शामिल हुए और राज्य में सडक़ों, फुटपाथों, संकेतों के सुधार अह्यौर सडक़ हादसों को रोकने सम्बन्धी कीमती सुझाव दिए। बैठक में मौजूद विधायकों और अन्य नेताओं ने परिवहन मंत्री को राज्य भर में लोगों में यातायात नियमों के बारे में जागरूकता लाने के लिए जि़ला और ब्लॉक स्तरीय प्रोग्रामों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया, क्योंकि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि समेत पंजाब उन पाँच राज्यों में शामिल है, जहाँ प्रति लाख जनसंख्या पर मृत्यु दर अधिक है।ए.डी.जी.पी. (ट्रैफिक़) डॉ. एस.एस. चौहान ने सुझाव दिया कि श्री गुरु नानक देव जी के गुरूपर्व को विश्व पैदल यात्री दिवस के तौर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने परिवहन मंत्री को अनुरोध किया कि वह इस सम्बन्धी भारत सरकार के सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजें।बैठक के दौरान परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, डायरैक्टर जनरल लीड एजेंसी श्री आर. वैंकटरत्नम, ए.डी.जी.पी. (ट्रैफिक़) डॉ. एस.एस. चौहान और ट्रैफिक़ सलाहकार पंजाब और एन.एच.ए.आई., लोक निर्माण विभाग (बी. एंड आर.), स्थानीय सरकार, ट्रैफिक़ पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD