Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऐलनाबाद के पंजाबी अरोड़वंश समुदाय ने इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला को दिया समर्थन

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऐलनाबाद , 26 Oct 2021

Last updated on: Oct 26, 2021, 00:00 IST

पंजाबी अरोड़वंश समुदाय ने मंगलवार को ऐलनाबाद शहर के गांधी चौक में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को लड्डुओं से तोला और उपचुनाव में तन-मन-धन से पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। पंजाबी अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश बब्बर ने कहा कि चौधरी देवी लाल ने हमेशा पंजाबी समुदाय को भरपूर मान-सम्मान दिया। उसके बाद इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला पंजाबी अरोड़वंश समाज के दुख-सुख के साथी बने। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हमेशा पंजाबी अरोड़वंश समाज को तवज्जो दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने 15 साल तक अरोड़वंश के प्रतिनिधि को इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष बना कर रखा और अपने शासनकाल में पंजाबी अरोड़वंश समुदाय के प्रतिनिधि को कैबिनेट मंत्री जैसे बड़े ओहदों से नवाजा। ओम प्रकाश चौटाला ने विधानसभा चुनावों में पंजाबी अरोड़वंश के प्रतिनिधियों को टिकट दे कर बराबर का सांझीदार बनाया। 

अभय सिंह चौटाला ने भी हमेशा पंजाबी समुदाय को पूरा मान सम्मान दिया है उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में सिरसा से आजाद प्रत्याशी पंजाबी अरोड़वंश समुदाय के प्रतिनिधि को खुला समर्थन दिया था।अभय सिंह चौटाला ने पूरे पंजाबी अरोड़वंश समाज को आश्वासन दिया कि जैसे पूरे समाज ने उन्हें उपचुनाव में समर्थन दिया है उसका दोगुना कर के ब्याज समेत कर्जा उतारेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसान और बड़े पूंजीपतियों के बीच है, यह जीत किसानों को तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में मजबूती देगी।इस दौरान पंजाबी अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश बब्बर के साथ उपाध्यक्ष मंजीत ढींगड़ा, नरेन्द्र सिंह निंदी, पंजाबी अरोड़वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गिल्होत्रा, मोहन लाल कामरा, पंजाबी समाज के प्रतिष्ठित ओम प्रकाश नंबरदार, सरदार उज्जल सिंह, बलदेव तनेजा, भरतसिंह वधवा, नीरज फुटेला, सुभाष चंद फुटेला मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD