Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग को जल्द पूरा करेंगे प्रभास

Prabhas, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Adipurush
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 26 Oct 2021

Last updated on: Oct 26, 2021, 00:00 IST

टॉलीवुड के सुपरहीरो प्रभास की आने वाली पौराणिक ड्रामा 'आदिपुरुष' हाल के दिनों में सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी की जाएगी। बैक-टू-बैक शूटिंग में व्यस्त प्रभास 'आदिपुरुष' की टीम में शामिल हो गए हैं। आदिपुरुष का वर्तमान शूटिंग शेड्यूल मुंबई में हो रहा है। इसे अगले महीने के अंत तक पूरा किया जाना है। निर्देशक ओम राउत फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश करने से पहले शूटिंग को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें भारी वीएफएक्स और ग्राफिकल से जुड़े काम बाकी हैं। यहां तक कहा गया है कि 'आदिपुरुष' में 'बाहुबली' सीरीज की तुलना में ट्रिपल वीएफएक्स होगा। ऐसे में फैंस की उम्मीदें जगजाहिर हैं।

ओम राउत 11 अगस्त, 2022 तक फिल्म को रिलीज करने के लिए नॉन-स्टॉप शूटिंग की योजना बना रहे हैं। चूंकि आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' में शुरूआत से ही परेशानियों में रही है, वहीं इसे महामारी के कारण कई बार स्थगित भी किया गया था। इस संदर्भ में, निमार्ता शूटिंग से जुड़ी चीजों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वीएफएक्स का काम जल्द ही पूरा हो सके। आगामी 3डी एक्शन ड्रामा फिल्म 'आदिपुरुष' में, अभिनेता प्रभास भगवान राम की भूमिका में है, जबकि अभिनेत्री कृति सेनन सीता की भूमिका निभा रही है, और रावण के रूप में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान नजर आएंगे।

 

Tags: Prabhas , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Adipurush

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD