Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने किसानी संघर्ष के दौरान जान गवाने वाले 7 किसानों के वारिसों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Oct 2021

Last updated on: Oct 25, 2021, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा पास किये तीन किसान विरोधी कृषि बिलों के खि़लाफ़ चल रहे बड़े किसान आंदोलन में शिरकत करते समय शहीद हुए मानसा ज़िले के किसानों के वारिसों को पंजाब के परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग द्वारा सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कैबिनेट मंत्री श्री वड़िंग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से उनको ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि किसानी संघर्ष के अमर योद्धाओं के घर में पहुँच कर परिवारों के साथ सरकार की तरफ़ से डट कर खड़े होने की वचनबद्धता दोहराई जाये। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानी आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के पीड़ित परिवार को पाँच-पाँच लाख रुपए की वित्तीय मदद के साथ-साथ एक वारिस को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे दौरान मानसा, सरदूलगढ़ और बुढलाडा के अलग-अलग गाँवों में अनौपचारिक संबोधन के दौरान कहा कि केंद्र की तरफ के पास किये काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ चल रहे संघर्ष के दौरान अपनी जानें गवाने वाले किसानों के परिवारों को पंजाब सरकार की तरफ से प्रति किसान पाँच लाख रुपए दिए गए हैं और मृतक किसानों के एक -एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पत्र देने की शुरूआत मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से की गई और अब राज्य के विभिन्न जिलों में इन परिवारों को घर-घर जाकर नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।उन्होंने स्व. किसान गुरजंट सिंह निवासी कोट धरमू के लड़के सुखविन्दर सिंह, स्व. धन्ना सिंह निवासी खिआली चहलां वाली की पत्नी मनजीत कौर, स्व. कुलवंत सिंह निवासी नन्दगढ़ के लड़के निर्मल सिंह, स्व. गुरजंट सिंह निवासी बच्छोआना के लड़के सुखविन्दर सिंह, स्व. जगसीर सिंह निवासी भादड़ा की पत्नी रमनदीप कौर उर्फ मलकीत कौर, स्व. जुगराज सिंह निवासी गुड़दी के लड़के बख्शीश सिंह और किसान स्व गुरजंट सिंह निवासी अलीशेर कलां के लड़के जगसीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो परिवार अपने सदस्य गवा चुके हैं, उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता परन्तु पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेगी।इस मौके पर विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, चेयरमैन ज़िला परिषद बिक्रम सिंह मोफ़र, सीनियर नेता रणजीत कौर भट्टी, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह विक्की, डिप्टी कमिशनर महिंद्र पाल, एस. एस. पी. सन्दीप कुमार गर्ग, माइकल गागोवाल मौजूद थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD