Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अगले मैच से पहले ब्रेक मिलने से खिलाड़ियों को तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी : विराट कोहली

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC, Virat Kohli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 25 Oct 2021

Last updated on: Oct 25, 2021, 00:00 IST

भारत के कप्तान विराट कोहली ने यहां आईसीसी टी 20 विश्व कप 'सुपर 12' खेल में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हारने के बाद स्वीकार किया कि हाई-इंटेंसिटी इंडियन प्रीमियर लीग 2021, जो हाल ही में यहां संपन्न हुई, उसके बाद खिलाड़ियों पर थकान दिखी। उनका मानना है कि अगले मैच से पहले एक सप्ताह का ब्रेक खिलाड़ियों को तैयारी करने में काफी मदद करेगी। हाल ही में अपनी-अपनी आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए भारतीय खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए उत्साह की तुलना में, भारतीय टीम अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने शुरूआती मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। यह पूछे जाने पर कि वह पाकिस्तान के खिलाफ शुरूआती 'सुपर 12' खेल और 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले असाइनमेंट के बीच सप्ताह भर के अंतराल को कैसे देखते हैं, कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मुझे लगता है कि यह ब्रेक हमारे लिए सभी ²ष्टिकोणों से वास्तव में अच्छा रहेगा । हमने आईपीएल खेला, जो कि संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थिति में अपने आप में बहुत मुश्किल था। फिर हम विश्व कप में आए, इसलिए हमारे लिए ये बड़े ब्रेक निश्चित रूप से कुछ ऐसे हैं जो हमें एक टीम के रूप में प्रमुख शारीरिक स्थिति में रहने में मदद करने वाले हैं, हमें इस उच्च-तीव्रता वाले टूनार्मेंट में खेलने की आवश्यकता है।

कोहली ने कहा, टी 20 विश्व कप हमेशा एक उच्च-तीव्रता वाला टूर्नामेंट होता है, और यह हमें फिर से, एक टीम के रूप में फिर से संगठित होने में मदद करेगा ताकि हम उन चीजों को पर काम करने के लिए उत्सुक हों, जो हम चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हम पूरी आत्मविश्वास से तैयारी करें और फिर हम अपनी योजनाओं को मैदान पर लागू करें। हमें अपनी क्षमता पर पर्याप्त विश्वास है कि इस तैयारी के समय के साथ, हम एक बार फिर सकारात्मक सोच के साथ सामने आएंगे। व्यक्तिगत रूप से एक टीम के रूप में हमारे लिए मैं कह सकता हूं कि हमारे पास सोचने और फिर से तैयारी करने का समय होगा। कोहली ने कहा कि टॉस हारना अहम साबित हुआ क्योंकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा और फायदा मिल गया। ओस की वजह से पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना आसान हो गया। कोहली ने परिस्थितियों पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, पाकिस्तान की बल्लेबाजी के समय ओस पूरे मैदान पर पसरा हुआ था। दस ओवर के बाद उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने में आसानी हो रही थी। हम डॉट बॉल करने में भी सक्षम नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते पाकिस्तान के बल्लेबाजों को और मदद मिल रही थी। यहां तक की धीमी गेंदे भी काम नहीं आ रही थी।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD