Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

उप चुनाव आयुक्त, भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान की तैयारियों की समीक्षा

Election Commissioner, ECI, Nitesh Kumar Vyas, Chief Electoral Officer, Booth Level Officers, First Level Checking, Dr. S Karuna Raju, Shashi Prabha Dwivedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

उप चुनाव आयुक्त नितेश कुमार व्यास, आईएएस ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के कार्यालय में 20 अक्तूबर, 2021 को चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।श्री नितेश व्यास, आईएएस ने सीईओ, पंजाब को जिला स्तर पर चल रही ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीईओ पंजाब के कार्यालय में तैनात चुनाव अधिकारियों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर व्यवस्थित रूप से नज़र रखने और तुरंत प्रतिक्रिया देने और बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के प्रशिक्षण पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया। डॉ राजू ने यह भी बताया कि पंजाब के सभी 24,689 मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) जैसे कि रैंप, पानी, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।बैठक के दौरान, डॉ. एस करुणा राजू, आईएएस, सीईओ, पंजाब द्वारा एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई, जिसमें चुनावी तैयारियों की स्थिति, मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति, मतदान केंद्रों की सही व्यवस्था, ईवीएम / वीवीपीएटी, ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी), सभी चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री की खरीद और कानून व्यवस्था की स्थिति आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन (मतदाता सूची में विवरण जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए विशेष अभियान) के संबंध में पूर्व-संशोधन गतिविधियों की प्रगति संबंधी जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची को अंतिम रूप देने, जनशक्ति आवश्यकताओं को अंतिम रूप देने, प्रशिक्षण प्रबंध और व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) पहल आदि के संबंध में की गई प्राथमिक कार्रवाई के बारे में भी बताया।श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सह नोडल अधिकारी, चुनाव ने उप चुनाव आयुक्त, ईसीआई को पंजाब में मौजूदा सामान्य कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में अवगत कराया और भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा अनिवार्य सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा तैयार योजनाबद्ध कदमों के बारे में चर्चा की।बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सह नोडल अधिकारी, चुनाव, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब, अंडर सेक्रेटरी, ईसीआई और मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Election Commissioner , ECI , Nitesh Kumar Vyas , Chief Electoral Officer , Booth Level Officers , First Level Checking , Dr. S Karuna Raju , Shashi Prabha Dwivedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD