Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

परिवहन मंत्री राजा वडि़ंग द्वारा बरनाला बस स्टैंड और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप की अचानक चैकिंग

2.5 करोड़ रुपए के साथ बस स्टैंड बरनाला को नया रूप प्रदान करने का ऐलान

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring, Barnala, Kumar Saurabh Raj
Listen to this article

5 Dariya News

बरनाला , 23 Oct 2021

Last updated on: Oct 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने आज बरनाला बस स्टैंड और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप की अचानक चैकिंग की।इस दौरान उन्होंने जहाँ पेश मुश्किलों बारे सवारियों के साथ बातचीत की, वहीं सफ़ाई प्रबंधों का जायज़ा लिया और मुलाजिमों की मुश्किलें भी सुनीं। श्री राजा वडि़ंग ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बरनाला बस अड्डे की साफ़-सफ़ाई के पुख़्ता प्रबंधों और अधिक बेहतरी के लिए हिदायत की। इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि कुल 2.5 करोड़ रुपए के साथ बरनाला के बस अड्डे को नया रूप प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा 1.5 करोड़ रुपए और नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा 1 करोड़ रुपए ख़र्च कर बस अड्डे के नवीनीकरण का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री मक्खन शर्मा के हवाले से उन्होंने बताया कि बस अड्डे के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपए के टैंडर लगाए गए हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा।कैबिनेट मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने बस अड्डे पर बैठीं बुज़ुर्ग महिलाओं के साथ बातचीत करके उनको सफऱ दौरान आतीं समस्याओं बारे भी जानकारी ली।इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार सौरभ राज, सीनियर पुलिस कप्तान श्रीमती अलका मीना, एस.डी.एम. श्री वरजीत वालिया, चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट श्री मक्खन शर्मा, आर.टी.ए. श्री करणबीर सिंह छीना, जी.एम. पी.आर.टी.सी. श्री एम.पी. सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring , Barnala , Kumar Saurabh Raj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD