Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और एचडी रेवन्ना मामले पर 'आप' ने कहा - भाजपा से सिर्फ संविधान को खतरा नहीं, देश की महिलाओं को भी खतरा है प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान लोकसभा चुनावों के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई 85 प्लस सीनियर सिटीजन व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी संगरूर निवासियों को चूल्हे की आग पसंद, लच्छेदार भाषण नहीं”: मीत हेयर चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी टंडन को सौंपा डिमांड चार्टर लुधियाना से “लापता” सांसद रहे हैं बिट्‌टू, जन समस्याओं को किया अनदेखा : अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है : प्रताप सिंह बाजवा हरपाल चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा - प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

 

न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को दी गरिमापूर्ण विदाई

Judiciary, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Oct 2021

न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को गरिमापूर्ण विदाई देने के लिए आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर का स्थानांतरण पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में किया गया है।कार्यवाही का संचालन रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफ़ीक ने कहा कि न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर का स्वभाव स्नेही है और वह लोगों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और विनम्रता ने उन्हें बार और बेंच के सदस्यों का प्रिय बनाया और उनकी उपस्थिति को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में सदैव याद रखा जाएगा।इस अवसर पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने मुख्य न्यायाधीश का धन्यवाद और सराहना करते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश में गहन अध्ययन और परिपक्व समझ और अनेक उल्लेखनीय गुण हैं।न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का हिस्सा होने पर बेहद गर्व महसूस होता है। उन्होंने विधि व्यावसाय के युवा सदस्यों को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने वरिष्ठों से सीखकर अधिक परिपक्व और कानूनी कौशल हासिल करने का परामर्श दिया।उन्होंने अधिवक्ताओं से न केवल पुराने दीवानी, आपराधिक और राजस्व कानूनों के प्रति अपने कौशल का उपयोग करने के लिए कहा, बल्कि हाल ही में अधिनियमित कराधान और काॅरपोरेट कानूनों और अब दिवालियापन, मध्यस्थता, क्रिप्टोकरेंसी आदि से संबंधित नए कानूनों में भी निपुण होने को कहा।  

उन्होंने उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने उनके कानूनी व्यक्तित्व को तराशने में योगदान दिया।  उन्होंने विशेष रूप से उनकी माता प्रसिद्ध कवयित्री निर्मला ठाकुर, उनके दिवंगत पिता, न्यायमूर्ति हीरा सिंह ठाकुर, उनके भाई, बहनों और अधिवक्ता क्लर्क से लेकर माननीय न्यायाधीशों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उच्च न्यायालय बार और रजिस्ट्री के अधिकारियों एवं कर्मचरियों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। महाधिवक्ता श्री अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष अजय कोछड़, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लवनीश कंवर, भारत के सहायक साॅलिसिटर जनरल बलराम शर्मा ने भी इस अवसर पर सम्बोधित किया और न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को शुभकामनाएं दीं। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को फुल कोर्ट रेफरेंस के बाद गार्ड आफ आनर और गर्मजोशी से विदाई दी गई।फुल कोर्ट रेफरेंस में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति  अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ शामिल हुए। अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.पी. सूद, न्यायमूर्ति ए.के. गोयल, न्यायमूर्ति के.सी.सूद और न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Judiciary , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD