Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रीलंका के कप्तान ने आयरलैंड से जीतने के बाद कहा- हसरंगा को टॉप ऑडर में उतारने का प्लान

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

आईसीसी टी 20 विश्व कप क्वोलिफायर मैच में आयरलैंड से जीतने के बाद भी श्रीलंका के शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी फेल साबित हुई, क्योंकि मैच में एक समय पर 8 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी। उनका बोर्ड पर 100 रन भी बना पाना मुश्किल लग रहा था। वहीं, अब टॉप क्रम के बल्लेबाजी को लेकर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि हम टॉप क्रम के बल्लेबाजी में बदलाव करेंगे। श्रीलंका ने नामीबिया के खिलाफ अपना पहला क्वोलिफायर मैच जीता था और सुपर 12 में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना जरूरी था। लेकिन महज आठ रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद वे टीम बेहद मुश्किल स्थिति में आ गई थी। 

हालांकि, लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को टॉप क्रम में उतारने की योजना सफल रही थी क्योंकि हसरंगा ने 47 गेंदों में 71 और पेथम निसानका ने 47 गेंदों में 61 रनों की पारी की वजह से श्रीलंका एक मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। 

कप्तान शनाका ने कहा कि हसरंगा को पांच पर प्रमोट करना एक योजना थी जिसे उन्होंने टी20 विश्व कप के लिए सोचा था और उनके प्रदर्शन से वे खुश हैं। शनाका ने कहा कि वह 3 विकेट पर 8 रन बनने पर थोड़ा चिंतित थे लेकिन अंत में हसरंगा और निसानका के बीच साझेदारी से टीम ने अच्छी वापसी की। उन्होंने कहा, बेशक यह 3 विकेट पर 8 पर एक चिंता का विषय था, लेकिन हसरंगा और निसानका ने एक शानदार साझेदारी की। हसरंगा की शानदार पारी ने श्रीलंका को 70 रनों की जीत के साथ टी20 विश्व कप के अगले दौर में जगह दिलाई। कप्तान शनाका ने अपने तेज गेंदबाजों चमिका करुणारत्ने और दुष्मंथा चमीरा से भी खुश है, जिन्होंने आयरलैंड को जल्दी चलता किया और टीम को एक अच्छी जीत दिलाने में मदद की। 

शनाका ने कहा, 'तेज गेंदबाजों का टीम में होना शानदार है, नेट पर किए गए प्रयासों का श्रेय उन दोनों को और कोचों को जाता है। शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी को ठीक करने के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण भी ध्यान देना जरूरी होगा। मैच में 172 रनों का पीछा करते हुए आयरलैंड ने 2.3 ओवर में सलामी बल्लेबाज केविन ओ'ब्रायन (5) और पॉल स्टलिर्ंग (7) को खो दिया। जहां ओ'ब्रायन ने पहले ओवर में करुणारत्ने की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर शॉर्ट मारा था, वहीं तीक्षाना ने तीसरे ओवर में स्टलिर्ंग को आउट किया। वहीं, दो ओवर बाद गैरेथ डेलानी को हसरंगा की एक गुगली ने बोल्ड कर दिया।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD