Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बोले जेपी नड्डा- सरकार के रचनात्मक और विकास के कार्यों में रोड़े अटका रहा है विपक्ष

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष हर मोर्चे पर सरकार के रचनात्मक और विकास के कार्यों में रोड़े अटकाने का काम कर रहा है। नड्डा ने पार्टी नेताओं से इस बात को जनता तक ले जाने का आह्वान भी किया। नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कोरोना के काल में विरोधी दलों के नेता हाइबरनेशन में थे, इन्होंने डर और भय फैलाने का काम किया। जबकि इस संकट काल में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लोगों की मदद करने का काम कर रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के भाषण के बारे में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि भारत जल्द ही 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को छूने वाला है , इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को राशन देने के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया। बैठक के बारे में मीडिया से बात करते हुए रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों में पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकों में जो कहा, उसके क्रियान्वयन को लेकर आज की बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी कार्ययोजना के स्वरूप पर भी इस बैठक में चर्चा होगी। इस बैठक में पार्टी अगले 3 महीने की कार्ययोजना का निर्धारण भी करेगी। पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्षीय भाषण देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति में वही खड़ा रहता है जो अपनी प्रासंगिकता बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेवा के माध्यम से अपने को सक्रिय रखकर अपनी प्रासंगिकता को बनाए रखा। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को भविष्य में भी सक्रिय और सजग रखते हुए संगठन की प्रासंगिकता को कैसे बनाए रखा जाए , इसे लेकर भी चर्चा हुई।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD